More
    HomeCrimeMainpuri में युवती की हत्या के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में...

    Mainpuri में युवती की हत्या के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri) के करहल में विधानसभा उपचुनाव वाले दिन युवती का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी।

    मैनपुरी (Mainpuri) के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि करहल में 23 साल की एक युवती की हत्या के मामले में गला दबाने की रिपोर्ट मिली है। शरीर में आठ जगह चोट के निशान हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड रिपोर्ट तैयार कर जांच के लिए भेज दी है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपितों को जेल भेज दिया गया है।

    मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि प्रशांत यादव मुहल्ले में आया और पुत्री से सपा के पक्ष में वोट देने की बात कहने लगा। जिस पर पुत्री के मना करने पर प्रशांत उससे अपनी रंजिश मानने लगा। एक दिन बाद उनकी पुत्री घर के बाहर बैठी थी। तभी प्रशांत यादव अपने साथी के साथ बाइक से आया और पुत्री को बैठाकर अपने घर ले गया। दोनों आरोपितों ने पुत्री की हत्या कर शव बोरे में बंद करके फेंक दिया है।

    इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा था कि उपचुनाव में अपनी पराजय सुनिश्चित जानकर समाजवादी पार्टी ने अपने गुंडा और माफिया प्रकोष्ठ को आगे कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी की सारी हदें पार और इंसानियत को शर्मसार करते हुए करहल के बूथ संख्या 13 गांव कझरा में एक दलित समाज की बेटी की निर्मम हत्या का दुःखद समाचार मिला है। लड़की के माता पिता का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या सपा नेताओं ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि बेटी ने बीजेपी को वोट देने की बात की थी।

    उन्होंने कहा कि लाल टोपी वाले गुंडों का कुकृत्य एक बार फिर सबके सामने है। पीडीए का नारा देने वाले अखिलेश यादव के लाल टोपी वाले गुंडों ने करहल में दलित बेटी की निर्मम हत्या कर दी। सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के गुंडों को नियंत्रण में रखना चाहिए। बाकी पुलिस और प्रशासन तो अपनी कार्यवाही करेगी।

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी यादवों की भी पार्टी नहीं है। यह सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। यह लोग गुंडे-माफियाओं का समर्थन करते हैं। आमजन और अधिकारियों को डराते-धमकाते हैं। मैनपुरी के करहल में दलित युवती की हत्या के मामले में भी सपा समर्थित गुंडों का नाम सामने आ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...