बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है। घटना सुबह 9 बजे के करीब की बताई गई है। इस घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। मलाइका (Malaika Arora) और उनके परिवार के लिए ये बेहद दुखद और मुश्किल भरा वक्त है।
मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी उनके घर पहुंच गए हैं। जिस वक़्त ये घटना हुई उस वक़्त मलाइका पुणे में थीं। वो भी मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनका परिवार पंजाब में सरहदी इलाके फाजिल्का का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में काम किया था।


