More
    HomeNationalजम्मू-कश्मीर में AAP का खाता खुला, जानिए Mehraj Malik के बारे में

    जम्मू-कश्मीर में AAP का खाता खुला, जानिए Mehraj Malik के बारे में

    Published on

    spot_img

    जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। INDIA गठबंधन ने सबसे ज्यादा 49 सीटों पर जीत दर्ज की है। गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा 42, कांग्रेस को 6 और CPI (M) को एक सीट मिली है। बीजेपी ने 29 सीटें जीती हैं।

    राज्य में आम आदमी पार्टी का पहली बार खाता खुला है। पार्टी ने एक सीट जीती है। सूबे की डोडा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक (Mehraj Malik) चुनाव जीत गए हैं।

    AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मेहराज मलिक (Mehraj Malik) को बधाई देते हुए ट्वीट किया- “डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई। आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े। पांचवें राज्य में MLA बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई।”

    केजरीवाल ने मेहराज मलिक से वीडियो कॉल पर भी बात की।

    जीत के बाद जम्मू कश्मीर से AAP के विधायक बने मेहराज मलिक ने कहा- “अब स्कूल अच्छे बनेंगे, अस्पताल अच्छे होंगे, AAP मतलब सिर्फ काम की बात।”

    मेहराज मलिक ने बीजेपी उम्मीदवार गजे सिंह राणा को 4538 वोटों से हराया है। मेहराज मलिक जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य हैं। 36 साल के मेहराज मलिक के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this