More
    HomeNationalप्रदेशMirzapur में सड़क हादसा: 10 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया दुख

    Mirzapur में सड़क हादसा: 10 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया दुख

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur) जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई। पीएम मोदी और सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया है।

    हादसा वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर शुक्रवार तड़के करीब पौने 2 बजे हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी है। घटना कछवाँ इलाके में कटका गांव के पास हुई। ट्रैक्टर में सवार सभी मजदूर भदोही से बनारस जा रहे थे।

    जानकारी के अनुसार, मजदूर देर रात छत की ढलाई का काम निपटा कर वापस लौट रहे थे। हादसे में 3 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

    मिर्जापुर (Mirzapur) के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के मुताबिक, घटना मिर्जापुर-वाराणसी सीमा पर कछवां और मिर्जामुराद इलाकों के बीच जीटी रोड पर हुई। भदोही जिले में निर्माण कार्य से लौट रहे 13 मजदूरों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।”

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर शोक जताते हुए लिखा है, “मिर्जापुर में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। दुःख की इस घड़ी में, मैं शोकाकुल प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

    पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है- “उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur) में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

    पीएम मोदी ने सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए बतौर मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है- “जनपद मीरजापुर (Mirzapur) में हुई हृदय विदारक घटना में मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख और गंभीर रूप से घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रदेश सरकार पीड़ित परिजनों की हर संभव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...