More
    HomeNationalनजीर अहमद Mob Lynching Case: 14 गौरक्षकों को उम्रकैद, फैसले के बाद...

    नजीर अहमद Mob Lynching Case: 14 गौरक्षकों को उम्रकैद, फैसले के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा

    Published on

    spot_img

    नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा (Madhya Pradesh’s Seoni Malwa Tehsil) में वर्ष 2022 में हुए चर्चित नजीर अहमद मॉब लिंचिंग (Nazir Ahmed Mob Lynching Case) मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने मामले के 14 दोषियों (14 Cow Vigilante) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

    मामला 3 अगस्त 2022 का है, जब महाराष्ट्र के अमरावती निवासी नजीर अहमद को कथित गो-तस्करी के आरोप में भीड़ (Cow Vigilante) ने घेर लिया था। आरोप है कि भीड़ ने उनकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार किया था।

    करीब चार साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने 14 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। फैसले के बाद अदालत परिसर के बाहर भावुक दृश्य देखने को मिले। दोषियों के परिजनों ने सजा का विरोध करते हुए पुलिस वाहनों को रोकने की कोशिश की, जिनमें दोषियों को जेल ले जाया जा रहा था।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ परिजन पुलिस वाहनों के सामने लेट गए, जिसके चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और सभी दोषियों को जेल भेज दिया।

    मीडिया से बातचीत में कुछ परिजनों ने दावा किया कि युवकों को गौसेवा के नाम पर इस घटना में शामिल किया गया था, लेकिन इसका अंत एक व्यक्ति की मौत और कई परिवारों के जीवन पर पड़े गहरे असर के रूप में हुआ।

    यह फैसला मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) और भीड़ हिंसा से जुड़े मामलों में एक महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय माना जा रहा है।
    These people were sentenced by the court

    Serial No.Name (Age)Resident
    1Deepak alias Baba Kewat (38)Deval Mohalla, Siwani Malwa
    2Ajju alias Ajay Rathore (36)Deval Mohalla, Siwani Malwa
    3Prakash Kaushal (33)Deval Mohalla, Siwani Malwa
    4Pawan Bathav (31)Gotiyapura, Siwani Malwa
    5Amar alias Bhola Bathav (38)Gotiyapura, Siwani Malwa
    6Kanhaiya Bathav (32)Gotiyapura, Siwani Malwa
    7Anuj alias Ballu Raghuvanshi (24)Tinsya, Siwani Malwa
    8Sanju alias Rajendra Kaushal (39)Lodhi Mohalla, Siwani Malwa
    9Akash alias Pintoli Bathav (31)Kolipura, Siwani Malwa
    10Gaurav Yadav (24)Siwani Malwa
    11Akash Sarathe (33)Rahi Chowk, Sivni Malwa
    12Chetan Maratha (23)Deval Mohalla, Sivni Malwa
    13Devendra alias Chhotu Kori (22)Gotiyapura, Sivni Malwa
    14Sandeep alias Raja Kaushal (26)Gotiyapura, Sivni Malwa

    Latest articles

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    GPA के जरिए प्रॉपर्टी डील करना हुआ मुश्किल, दिल्ली सरकार ने जारी किए नए निर्देश

    नई दिल्ली, 9 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी में General Power of Attorney (GPA) के माध्यम...

    US Air Force को बड़ा झटका: B-52 bomber जेट क्रैश

    वॉशिंगटन, 16 जून: अमेरिकी वायुसेना (US Air Force) का एक B-52 bomber Jet "Stratofortress...

    More like this

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    GPA के जरिए प्रॉपर्टी डील करना हुआ मुश्किल, दिल्ली सरकार ने जारी किए नए निर्देश

    नई दिल्ली, 9 जुलाई। राष्ट्रीय राजधानी में General Power of Attorney (GPA) के माध्यम...