More
    HomeNationalप्रदेशMumbai में मूसलाधार बारिश से आफत! 4 लोगों की मौत

    Mumbai में मूसलाधार बारिश से आफत! 4 लोगों की मौत

    Published on

    spot_img

    मुंबई (Mumbai) में भारी बारिश के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। महनगरी में बुधवार शाम से ही लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के कारण बाढ़ जैसी परिस्थिति बनी हुई है।

    मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ है, साथ ही रेलवे और हवाई मार्ग में रुकावट भी देखने को मिल रही है। बुधवार शाम 5 बजे से शुरू हुई बारिश लगातार पांच घंटे तक चली।

    मुंबई (Mumbai) मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई है। बारिश के कारण काफी लोग सड़कों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे हुए हैं।

    मुंबई (Mumbai) के अंधेरी में एक 45 वर्षीय महिला की नाले में डूबने मौत हो गई है। जबकि कल्याण में एक पत्थर की खदान में बिजली गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। जेनिथ झरने के पास एक महिला की डूबने से मौत हो गई।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार शाम को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। IMD ने चेतावनी दी थी कि मुंबई में गुरुवार सुबह तक तेज हवा के साथ भारी बारिश और तूफान भी आ सकता है। बिजली गिरने की चेतवानी भी दी गई थी।

    बता दें कि बुधवार रात 8:30 बजे तक कोलाबा वेधशाला में 70.4 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि सांताक्रूज में 94.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानखुर्द में 276 मिमी, घाटकोपर में 259 मिमी, और पवई में 234 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने घोषणा की कि भारी बारिश और मौसम की चेतावनी के कारण मुंबई (Mumbai) , ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में स्कूल और कॉलेज गुरुवार को बंद रहेंगे। मुंबई पुलिस ने निवासियों को घर के अंदर रहने और जब तक आवश्यक न हो बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

    मुंबई (Mumbai) की लाइफलाइन कही जानी वाली लोकल ट्रेन भी ठप हो गई है। ठाणे-बाउंड लाइन पर ट्रेनें एक घंटे बाद फिर से शुरू कर दी गई। सीएसएमटी-बाउंड लाइन बुधवार रात 9:40 बजे चालू की गई।

    हार्बर लाइन पर चलने वाली ट्रेन रात 9:40 बजे से बंद कर दी गई है। केवल सीएसएमटी-कुर्ला और वाशी-पनवेल के बीच ट्रेनें चल रही हैं। इसी बीच मुंबई (Mumbai) हवाई अड्डे पर 14 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this