More
    HomeWorld newsमोदी के 'दूत' Ajit Doval की पुतिन से मुलाकात, जानिए क्या-क्या हुई...

    मोदी के ‘दूत’ Ajit Doval की पुतिन से मुलाकात, जानिए क्या-क्या हुई बात

    Published on

    spot_img

    गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल (Ajit Doval) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिखे।

    कुछ देर बात इस खबर की पुष्टि हो गई कि NSA अजित डोभाल (Ajit Doval) ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से 12 सितंबर (गुरुवार) को सेंट पीटर्सबर्ग में मुलाकात की है। अब लोगों की दिलचस्पी इसमें हुई कि आखिर डोभाल और पुतिन की इस मीटिंग का मकसद क्या था और इस मुलाकात में क्या बात हुई होगी।

    रूस की न्यूज एजेंसी Sputnik News के सोशल मीडिया हैंडल्स से इस मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया गया। 51 सेकेंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया- “NSA डोभाल ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ पीएम मोदी की मुलाकात के बारे में पुतिन को जानकारी दी।”

    इस वीडियो में डोभाल (Ajit Doval) रूसी राष्ट्रपति से कह रहे हैं, “प्रधानमंत्री मोदी ने जैसा कि आपको फोन पर हुई बातचीत में बताया कि वो आपको यूक्रेन दौरे और ज़ेलेंस्की से मुलाकात के बारे में बताना चाहते हैं। पीएम मोदी चाहते थे कि मैं खास तौर पर यहां आऊं और आपको उस बातचीत के बारे में मिलकर बताऊं।”

    डोभाल ने कहा, “बातचीत बंद दरवाजों के भीतर हुई। केवल दोनों नेता (मोदी और ज़ेलेंस्की) थे। उनके साथ दो लोग थे। मैं भी वहां पीएम के साथ था। उस बातचीत का गवाह मैं भी रहा।”

    रूस के टीवी चैनल RT के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने कजान (रूस) में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अलग द्विपक्षीय बैठक का प्रस्ताव रखा है।

    रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि वह 22 अक्टूबर को कजान में ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक का भी प्रस्ताव रखा।

    डोभाल से मीटिंग के दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को एक बार फिर अपना एक अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा, “मुझे पीएम मोदी का मॉस्को दौरा बहुत अच्छी तरह से याद है। मुझे कहना चाहिए कि यह यात्रा न केवल सफल रही, बल्कि इस दौरान लिए गए फैसले काफी अहम रहे।”

    पुतिन ने कहा- “हमारी महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारी तेजी से आगे बढ़ रही है, जो बहुत खुशी देती है। हमें भारत की उन सफलताओं पर भी गर्व है जो मोदी के नेतृत्व में हासिल हुई हैं।”

    गौरतलब है बीते दो महीनों में पीएम मोदी ने दोनों देशों रूस और यूक्रेन का दौरा किया था। पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन गए थे। पीएम मोदी ने इस दौरे में शांति के जरिए समाधान तलाशने की बात की थी। इससे पहले 8 जुलाई को रूस दौरे के दौरान पीएम मोदी पुतिन से मिले थे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...