More
    HomeNationalNavjot Singh Sidhu को मिला 850 करोड़ का नोटिस, जानें वजह

    Navjot Singh Sidhu को मिला 850 करोड़ का नोटिस, जानें वजह

    Published on

    spot_img

    पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर Navjot Singh Sidhu कैंसर के मामले में दिए गए बयान में बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं।

    हाल ही में Navjot Singh Sidhu ने आयुर्वेदिक तरीके से कैंसर का इलाज बताया था। उन्होंने कहा कि कैंसर को ठीक करने के लिए नींबू पानी, कच्ची हल्दी और दालचीनी का सेवन करने की सलाह दिया था। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने नवजोत सिंह सिद्धू को लेटर लिखकर 850 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है।

    छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने दिया नोटिस

    छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने कहा कि, नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू का 40 दिन में कैंसर की चौथी स्टेज की बीमारी खत्म करने का दावा किया है। इस मामले पर सोसायटी ने कहा कि ये दावा कैंसर मरीजों को भ्रम में डाल रहा है। यही कारण है कि लोग अब एलोपैथिक दवाइयों पर भरोसा नहीं कर रहे है।

    इस मामले पर कांग्रेस नेता Navjot Singh Sidhu की पत्नी नवजोत कौर को एक नोटिस दिया गया है। आपको बता दें कि नवजोत कौर को कैंसर हुआ था और इस मसले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि उनकी पत्नी का कैंसर चौथी स्टेज तक पहुंच गया था। सिद्धू के मुताबिक डॉक्टरों ने कहा था कि उनके बचने की संभावना बहुत कम है। लेकिन उन्होंने ‘पारंपरिक इलाज’ से पत्नी को बचा लिया। अब इसी को लेकर नवजोत कौर को 850 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा गया है।

    7 दिनों में देना होगा जवाब

    आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने ये नोटिस जारी किया है। इसमें नवजोत से उनकी कैंसर रिकवरी डाइट के बारे में कई सारे सवाल किए गए थे। साथ ही कई बड़े दावों पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सूत्रों के मुताबिक नवजोत कौर को 7 दिनों के भीतर सिद्धू के दिए गए दावों के समर्थन में सबूत पेश करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें भ्रामक दावे करने के लिए 850 करोड़ रुपए का मुआवजा देने को कहा गया है।

    नवजोत कौर से पूछे गए है सवाल

    इस नोटिस में छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने नवजोत कौर से कुछ सवाल पूछे हैं। छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने पूछा कि, क्या आप अपने पति नवजोत सिंह सिद्धू के आपके स्वास्थ्य और सुधार के संबंध में किए गए दावों का समर्थन करती हैं? क्या आप मानती हैं कि आपके इलाज के लिए ली गई एलोपैथिक दवाओं का कोई असर नहीं हुआ? इन सवालों के बाद अब छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने कहा कि, अगर नवजोत कौर ने एक हफ्ते के भीतर इन दावों के समर्थन में सबूत पेश नहीं किए तो वो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। नोटिस में ये भी कहा गया है कि ‘गलत सूचना’ की वजह से मरीजों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ सकता है।

    Navjot Singh Sidhu ने किया था ये दावा

    आपको बता दें कि 21 नवंबर को मीडिया से बात करते हुए सिद्धू ने ये दावा किया था कि उन्होंने कुछ ऐसे उपाय किए जिसकी वजह से उनकी पत्नी स्टेज 4 के कैंसर से लड़ पाई। सिद्धू ने कैंसर की तुलना “इन्फ्लेमेशन” से करते हुए कहा था कि ऐसी सूजन अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेने पर होता है। सिद्धू ने कहा कि कैंसर को डाइट कंट्रोल कर के ठीक किया जा सकता है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...