आमतौर पर बच्चन परिवार (Bachchan Family) से जुड़ी कोई भी बात बड़ी बात बन जाती है। अभी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती नव्या नवेली नंदा का एक पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है।
नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) से पढ़ाई करने वाली हैं। नव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।
नव्या ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “सपने सच होते हैं!!!!!! बेस्ट लोगों और फैकल्टी के साथ अगले 2 साल के लिए बहुत एक्साइटेड हूं! Blended Post Graduate Programme (BPGP) क्लास ऑफ़ 2026.”
MBA का Blended Post Graduate Programme खासतौर पर कामकाजी लोगों और बिजनेसमैन के लिए बनाया गया है। 2 साल के इस कोर्स की फीस करीब 20 लाख रुपए बताई जाती है।
नव्या ने लंदन से स्कूल और न्यूयॉर्क से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। नव्या ने लंदन के प्रतिष्ठित Sevenoaks School से स्कूलिंग की है। फिर 2016 में न्यूयॉर्क स्थित Fordham University में दाखिला ले लिया।
साल 2020 में नव्या ने डिजिटल टेक्नोलॉजी और UX डिजाइन में बैचलर की डिग्री हासिल की है।
श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) की बेटी नव्या नवेली वैसे अक्सर चर्चा में रहती हैं। नव्या और उनकी मां श्वेता बच्चन ने बिग बी और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की तरह एक्टिंग नहीं की। उन्होंने अलग-अलग रास्ते अपनाए।
हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 16 के एपिसोड में अमिताभ बच्चन नव्या पर प्यार लुटाते दिखे। अमिताभ ने उनके नेक काम की तारीफ करते हुए कहा कि वह स्वतंत्र रूप से महिलाओं का समर्थन करने वाली पहल करती हैं और वह यह सब अपनी कमाई से करती हैं।
बिग बी ने कहा- “मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि नव्या अपने दम पर सब कुछ कर रही हैं और उन्हें अपना काम बहुत पसंद है।”
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली नव्या नवेली नंदा अक्सर अपने से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं।


