More
    HomeNationalNCP नेता Baba Siddique की गोली मारकर हत्या, 2 गिरफ्तार

    NCP नेता Baba Siddique की गोली मारकर हत्या, 2 गिरफ्तार

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की शनिवार रात मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी को पेट और सीने में गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हमले के सिलसिले में पुलिस ने अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। हमले की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) को बांद्रा इलाके में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास गोली मारी गई। घटना रात 9:15 से 9:20 बजे के बीच की है। NCP नेता के सीने में एक और पेट में 2 गोली लगी है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच सुपारी किलिंग के एंगल से भी हत्या मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस के मुताबिक, निर्मलनगर परिसर में यह घटना हुई है, जब दशहरा के मौके पर पटाखे चल रहे थे। इस बीच वहाँ तीन लोग एक गाड़ी से उतरे और बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) पर फायरिंग शुरू कर दी। तीनों हमलावर मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे। हमलावरों ने 9.9mm सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल से गोलियां चलाई हैं।

    घटना की जानकारी मिलते ही डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अभिनेता सलमान खान और अभिनेता संजय दत्त लीलावती अस्पताल पहुंचे। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार के अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वे मुंबई लौट रहे हैं।

    CM बोले- सख्त कार्रवाई होगी

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा- “मैंने डॉक्टरों और पुलिस से बात की है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी यूपी और हरियाणा के हैं। तीसरा आरोपी फरार है।”

    सीएम ने कहा- “हमने मुंबई पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुझे यकीन है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

    विपक्ष ने उठाए सवाल

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है- “महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री श्री बाबा सिद्दीकी का दुखद निधन शब्दों से परे सदमा पहुँचाने वाला है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए और वर्तमान महाराष्ट्र सरकार को गहन और पारदर्शी जाँच का आदेश देना चाहिए। दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा मिलनी चाहिए। जवाबदेही सर्वोपरि है।”

    महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या को लेकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा- “बाबा सिद्दीकी की हत्या बेहद चौंकाने वाली है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिवार व दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। दुर्भाग्यवश, यह महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़ा करता है। प्रशासन, कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।”

    शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या पर कहा- “यह बहुत ही परेशान करने वाली घटना है। तीन बार विधायक रहे और Y सुरक्षा प्राप्त बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई। क्या मुंबई में कोई कानून-व्यवस्था है? अगर किसी जानी-मानी हस्ती के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम लोग खुद को कैसे सुरक्षित मान सकते हैं?”

    समाजवादी पार्टी के नेता अबू आज़मी ने कहा, “जांच के बाद यह साफ हो जाएगा कि ये सुपारी किलर कौन थे और उन्हें किसने भेजा था…यह कानून और व्यवस्था की नाकामी है। मुझे नहीं लगता कि यह राजनीतिक है। मुझे नहीं लगता कि उनका कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी था।”

    तीन बार विधायक रहे थे बाबा सिद्दीकी

    बेहद मिलनसार स्वभाव के इंसान बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) पिछले करीब चार दशक से राजनीति में थे। पहले वो कांग्रेस में थे, बाद में एनसीपी (अजित पवार गुट) में शामिल हो गए। बाबा सिद्दीकी कांग्रेस की तरफ से तीन बार विधायक रहे।

    1956 में पटना में जन्मे बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। 1999 में पहली बार बांद्रा वेस्ट से विधायक बने थे। 2004 में दूसरी बार विधायक बने और 2004-2008 तक महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बने। 12 फरवरी 2024 को एनसीपी (अजित पवार गुट) में शामिल हुए थे।

    बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) बॉलीवुड में भी काफी मशहूर थे। हर साल रमजान के मौके पर उनकी इफ्तार पार्टी की खूब चर्चा होती थी। साल 2013 में उन्होंने ऐसी ही इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान को मिलवाया था जो मीडिया की सुर्खियां बनी थी।

    बाबा सिद्दीकी की आखिरी पोस्ट

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...