More
    HomeWorld newsNepal: खाई में गिरा एसयूवी, 2 भारतीयों समेत आठ की मौत

    Nepal: खाई में गिरा एसयूवी, 2 भारतीयों समेत आठ की मौत

    Published on

    spot_img

    नेपाल (Nepal) के दार्चुला जिले में शुक्रवार तड़के एक एसयूवी के खाई में गिर गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

    समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे एक वाहन हाईवे से नीचे 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उसमें 13 लोग सवार थे।

    कान्तिपुर टीवी के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

    दार्चुला जिला पुलिस के प्रवक्ता छत्र बहादुर रावत ने कहा, “यह वाहन तीर्थयात्रियों को ले जा रहा था, जो जिले के मल्लिकार्जुन मंदिर के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे।”

    उन्होंने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

    पर्वतीय देश होने के कारण Nepal में अक्सर वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गत 13 अगस्त को तनहुन जिले में एक सड़क हादसे में 14 शव बरामद हुए थे।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की यूपी नंबर की बस संतुलन खोने के बाद नदी में जा गिरी थी। इस बस में 43 भारतीय यात्री सवार थे।

    यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में महाराष्ट्र के कुछ लोग भी सवार थे। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई थी। ड्राइवर मुर्तजा गोरखपुर का रहने वाला था।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this