More
    HomeNationalक्रेडिट कार्ड से लेकर आधार कार्ड तक, देश में आज से हुए...

    क्रेडिट कार्ड से लेकर आधार कार्ड तक, देश में आज से हुए ये बड़े बदलाव

    Published on

    spot_img

    आज सितंबर की पहली तारीख है और आज से ही देश में कई बड़े बदलाव भी लागू हो गए हैं। इनमें कई ऐसी चीजें शामिल हैं जो हमारी जेब पर सीधा असर डालती हैं। इन बदलावों के बारे में जानकारी रखना आपके लिए बहुत जरूरी है, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। आइए, इन बदलावों के बारे में जानते हैं-

    एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े
    सितंबर का महीना शुरू होते ही लोगों को बड़ा झटका लगा है। आज यानी 1 सितंबर 2024 से देश में एलपीजी गैस स‍िलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। ये लगातार दूसरा महीना है जब सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। हालांकि, ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल स‍िलेंडर के रेट में हुई है। राजधानी द‍िल्‍ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 1652.50 रुपए से बढ़कर 1691.50 रुपए हो गया है। इससे पहले 31 जुलाई तक 19 क‍िलो वाला कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर 1646 रुपए का म‍िल रहा था। मुंबई में यह 1605.00 रुपए से बढ़कर 1644.00 रुपए का हो गया है।

    क्रेडिट कार्ड के निए नियम
    सितंबर में क्रेडिट कार्ड के नए नियम लागू होंगे, जिसमें एचडीएफसी बैंक की ओर से यूटिलिटी ट्रांजैक्शन के लिए रिवॉर्ड पॉइंट की लिमिट तय करना और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की तरफ से पेमेंट शेड्यूल में बदलाव करना शामिल हैं। ये अपडेट कार्डहोल्डर्स के रिवॉर्ड हासिल करने और उनका इस्तेमाल करने के तरीके पर असर डाल सकते हैं।

    आधार कार्ड का नया नियम
    आधार कार्ड में किसी अपडेट को मुफ्त में कराने की आखिरी तारीख 14 सितंबर है। अगर आपको भी इस फीस से बचना है तो इस समय सीमा तक अपना पता या अन्य डिटेल्स अपडेट करा लें।

    यूपीआई पर रूपे क्रेडिट कार्ड
    एक सितंबर 2024 से यूपीआई और बाकी प्लेटफॉर्म पर पेमेंट के लिए रूपे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बाकी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के समान ही रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बैंकों को रूपे क्रेडिट कार्ड के लिए रिवॉर्ड पॉइंट और लाभ में समानता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    फ्रॉड कॉल्स पर कार्रवाई
    धोखाधड़ी वाले कॉल और मैसेज के खिलाफ नए नियम पहली सितंबर से लागू होंगे। ट्राई के दिशानिर्देश 30 सितंबर तक टेलीमार्केटिंग को ब्लॉकचेन-बेस्ड सिस्टम में बदल देंगे, जिसका मकसद सुरक्षा को बढ़ाना और स्पैम को कम करना है।

    ATF की कीमतें हुईं कम
    तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल यानी ATF की कीमतों में कटौती की है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में ATF कीमत अब 97,875.72 रुपए/Kl से घटकर 37,480.22रुपए/Kl हो गई है। जबकि, कोलकाता में यह 1,00520.88 रुपए/Kl से घटकर 96,298.44 रुपए/Kl हो गई है।

    Latest articles

    The 131st Amendment Bill, 2026: जानबूझकर चूक, लेकिन राजनीतिक मकसद के साथ

    The 131st Amendment Bill, 2026: यह लगभग शुरू से ही स्पष्ट था कि तथाकथित...

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    More like this

    The 131st Amendment Bill, 2026: जानबूझकर चूक, लेकिन राजनीतिक मकसद के साथ

    The 131st Amendment Bill, 2026: यह लगभग शुरू से ही स्पष्ट था कि तथाकथित...

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...