More
    HomeEntertainmentमध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने जीता Femina Miss India का खिताब,...

    मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने जीता Femina Miss India का खिताब, जानिए इनके बारे में

    Published on

    spot_img

    मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने Femina Miss India 2024 का खिताब जीता है।

    निकिता पोरवाल ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और अब भारत का प्रतिनिधित्व मिस वर्ल्ड में करेंगी। वहीं दादरा और नगर हवेली का प्रतिनिधित्व कर रही रेखा पांडे ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

    गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने तीसरे स्थान पर रहते हुए Femina Miss India की दूसरे रनर-अप का खिताब प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 16 अक्टूबर को मुंबई के फेमस स्टूडियो में आयोजित किया गया था।

    फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने निकिता पोरवाल को मिस इंडिया का ताज पहनाया। जबकि बॉलीवुड एक्टर नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया का सैश पहनाया।

    निकिता मध्यप्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है। फिलहाल वो महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

    फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का खिताब जीतकर निकिता ने न सिर्फ अपने राज्य, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। वह अब मिस वर्ल्ड में भारत का नाम रोशन करने की दिशा में अग्रसर है।

    आपको बता दें कि निकिता पोरवाल एक अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 18 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी एंकर के रूप में की थी। उनकी रुचि कहानियों को प्रस्तुत करने में है, इसलिए उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा।

    निकिता ने 60 से अधिक नाटकों में अभिनय भी किया है। उन्होंने एक 250 पेज की “कृष्ण लीला” भी लिखी हैं। वह एक फीचर फिल्म का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जिसे अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल्स में दिखाया जा चुका है। उनकी इस फिल्म को जल्द ही भारत में रिलीज किया जाएगा।

    Femina Miss India की विजेता निकिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका मानना है कि जीवन में कुछ ऐसा कर गुजरना चाहिए जो लोगों के दिलों में एक स्थायी छाप छोड़ सके। निकिता पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रशंसक है।

    निकिता ने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय की व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता की सराहना की। वह ऐश्वर्या को एक ऐसी शख्सियत मानती हैं, जो सौंदर्य और बुद्धिमत्ता का परिपूर्ण मिश्रण हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय ने भारतीय संस्कृति को गर्व से अपनाने के साथ ही आधुनिकता को भी सहजता से अपनाया है। निकिता भी अपने जीवन में उन्हीं गुणों को अपनाना चाहती हैं।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...