More
    HomeNationalप्रदेशBihar मुख्यमंत्री Nitish Kumar के जन्मदिन पर महावीर मंदिर में चढ़ा 75...

    Bihar मुख्यमंत्री Nitish Kumar के जन्मदिन पर महावीर मंदिर में चढ़ा 75 किलो का लड्डू

    Published on

    spot_img

    पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) के जन्मदिन पर शनिवार को कई आयोजन किए गए। जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

    बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar’s Birthday) का जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया। अशोक चौधरी पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर (Mahaveer Mandir) पहुंचे और 75 किलो का लड्डू भगवान को चढ़ाया। उन्होंने 75 कबूतर भी उड़ाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना भी की।

    पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार को एक नई दिशा मिली है। राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, आधारभूत संरचना का विस्तार हुआ है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े सुधार हुए हैं तथा बिहार की कानून-व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है।

    मधेपुरा के अतिथि गृह में भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन (Nitish Kumar’s Birthday) मनाया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया। इस दौरान एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

    एनडीए में शामिल घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष मधेपुरा में आयोजित संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाया। इस मौके पर दोनों पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए मंगलकामना की।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने परमपिता परमेश्वर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के ताउम्र स्वस्थ रहने, दीर्घायु बनाने और जीवन भर खुशी प्रदान करने की प्रार्थना की।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री आज नया बिहार गढ़ने में जुटे हुए हैं। सही अर्थों में देखा जाए तो जब बिहार की सत्ता एनडीए के हाथ में आई थी तब इस राज्य की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में होती थी, लेकिन नीतीश कुमार ने अपने सामर्थ्य से बिहार को उस कलंक से मुक्ति दिलाई। विकास पुरुष के रूप में पहचान बना चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नया बिहार गढ़ने में जुटे हैं, जिसमें आत्मनिर्भर बिहार और विकसित बिहार की कल्पना है।

    –आईएएनएस

    एमएनपी/सीबीटी

    डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...