More
    HomeWorld newsNobel Prize 2024: इस बार के इकोनॉमिक्स नोबेल प्राइज़ के विजेताओं को...

    Nobel Prize 2024: इस बार के इकोनॉमिक्स नोबेल प्राइज़ के विजेताओं को जानिए

    Published on

    spot_img

    Nobel Prize 2024: इस साल के इकोनॉमिक्स यानी अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार (Nobel Memorial Prize in Economic Sciences) का ऐलान कर दिया है।

    Nobel Prize 2024: इस साल अमेरिका और ब्रिटिश मूल के तीन अर्थशास्त्रियों को इकोनॉमिक्स का नोबेल प्राइज़ दिया जाएगा। नोबेल प्राइज़ कमेटी ने सोमवार को इसका ऐलान किया।

    नोबेल पुरस्कार समिति के मुताबिक, तुर्की मूल के अमेरिकी डारोन ऐसमोग्लू (Daron Acemoglu), ब्रिटिश मूल के साइमन जॉनसन (Simon Johnson) और जेम्स ए. रॉबिन्सन (James A. Robinson) को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

    रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में 2024 के लिए अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से इस तीनों को सम्मानित करने का फैसला किया है।

    यह पुरस्कार उन्हें इस बात के अध्ययन के लिए दिया जाएगा कि सामाजिक संस्थाएं कैसे बनती हैं और ये किसी देश की समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं?

    इनके अध्ययन के मुताबिक, खराब कानून व्यवस्था वाले समाज और आबादी का शोषण करने वाली संस्थाएँ विकास या बेहतर बदलाव नहीं लाती हैं। पुरस्कार विजेताओं के रिसर्च से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि ऐसा क्यों होता है।

    नोबेल प्राइज़ के एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, ‘राजनीतिक संस्थाओं के बनने और बदलने की परिस्थितियों को समझाने के लिए पुरस्कार विजेताओं के मॉडल में तीन घटक हैं। पहला यह है कि संसाधनों का आवंटन कैसे किया जाता है और समाज में निर्णय लेने की शक्ति किसके पास है, इस पर संघर्ष है।’

    2023 का नोबेल पुरस्कार अमेरिका की क्लॉडिया गोल्डिन को मिला था। उन्हें लेबर मार्केट में महिलाओं के कामकाज और उनके योगदान को बेहतर तरह से समझाने के लिए ये सम्मान दिया गया था।

    अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार को Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences भी कहा जाता है।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this