More
    HomeHealthNobel Prize 2024: अमेरिका के इन दो वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का...

    Nobel Prize 2024: अमेरिका के इन दो वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल

    Published on

    spot_img

    इस साल के नोबेल पुरस्कारों का ऐलान शुरू हो गया है। सोमवार को मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Medicine) का ऐलान किया गया।

    फिजियोलॉजी यानी मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) अमेरिका के विक्टर एम्ब्रोस (Victor Ambros) और गैरी रुवकुन (Gary Ruvkun) को दिया गया है।

    इन दोनों वैज्ञानिकों को माइक्रो आरएनए (microRNA) की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दिया गया है।

    नोबेल विजेताओं के बारे में

    विक्टर एम्ब्रोस (Victor Ambros) का जन्म 1953 में अमेरिका में न्यू हैम्पशायर के हनोवर में हुआ था। उन्होंने 1979 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), कैम्ब्रिज, MA से पीएचडी की उपाधि हासिल की, जहाँ उन्होंने 1979-1985 तक पोस्टडॉक्टरल शोध भी किया।

    विक्टर एम्ब्रोस 1985 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज, MA में प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर बने। वे 1992-2007 तक डार्टमाउथ मेडिकल स्कूल में प्रोफेसर थे और अब वे मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल, वॉर्सेस्टर, MA में प्राकृतिक विज्ञान के सिल्वरमैन प्रोफेसर हैं।

    गैरी रुवकुन (Gary Ruvkun) का जन्म 1952 में कैलिफोर्निया के बर्कले में हुआ था। उन्होंने 1982 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), कैम्ब्रिज, MA, 1982-1985 में पोस्टडॉक्टरल फेलो थे।

    गैरी रुवकुन 1985 में मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर बने, जहाँ वे अब जेनेटिक्स के प्रोफेसर हैं।

    इन दोनों वैज्ञानिकों को पुरस्कार के तौर पर 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर की नकद धनराशि दी जाएगी।

    आपको बता दें कि यह धनराशि नोबेल पुरस्कर के संस्थापक और स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की छोड़ी हुई वसीयत से आती है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36