More
    HomeWorld newsबड़े पैमाने पर सुसाइड अटैक ड्रोन बना रहा उत्तर कोरिया, Kim Jong-un...

    बड़े पैमाने पर सुसाइड अटैक ड्रोन बना रहा उत्तर कोरिया, Kim Jong-un ने दिया आदेश

    Published on

    spot_img

    उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन (Kim Jong-un) ने सुसाइड अटैक ड्रोन के परफॉर्मेंस टेस्ट की निगरानी की। किम जोंग-उन ने जल्द ही इस तरह के ड्रोन के बड़े पैमाने पर उत्पादन की जरूरत पर जोर दिया।

    उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। योनहाप समाचार एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया कि किम गुरुवार को कई प्रकार के सुसाइड अटैक ड्रोन के परीक्षणों के गवाह बने। इन ड्रोन को अनमैन्ड एरियल टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स से जुड़े एक संस्थान ने तैयार किया है।

    केसीएनए ने कहा, ‘विभिन्न स्ट्राइकिंग रेंज में इस्तेमाल किए जाने वाले सुसाइड अटैक ड्रोन का मकसद जमीन और समुद्र में किसी भी दुश्मन के टारगेट पर सटीक हमला करना है।’

    किम ने पुष्टि की कि उनके देश में विभिन्न प्रकार के ड्रोन के उत्पादन और उसको प्रयोग में लाने की पूरी उम्मीद और क्षमता है। मॉडर्न वॉर की जरूरत के अनुसार नए सामरिक तरीकों को जोड़ने और लागू करने की संभावना की तलाश की जाएगी।

    किम ने जल्द से जल्द एक सीरियल प्रोडक्शन सिस्टम की जरूरत की बात कही और पूरे और बड़े पैमाने पर आत्मघाती ड्रोन के उत्पादन को शुरू करने पर जोर दिया।

    उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने 31 अक्टूबर को नई ह्वासोंग-19 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (5 नवंबर) से कुछ दिन पहले ही किया।

    दक्षिण कोरियाई सेना का कहना था कि उसने 31 अक्टूबर सुबह करीब 7:10 बजे प्योंगयांग क्षेत्र से एक ऊंचे कोण पर दागी गई मिसाइल का पता लगाया। यह पूर्वी सागर में गिरने से पहले करीब 1,000 किलोमीटर तक उड़ी।

    योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक दक्षिण को रियाई सेना ने मिसाइल को एक नए ठोस ईंधन वाले आईसीबीएम के रूप में आंका।

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this