More
    HomeNationalप्रदेशअब नहीं गिरेगा Sultan Palace, Patna में बनेंगे तीन 5 सितारा होटल

    अब नहीं गिरेगा Sultan Palace, Patna में बनेंगे तीन 5 सितारा होटल

    Published on

    spot_img

    बिहार की तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से पटना को संवारने की पूरी तैयारी हो रही है। बड़े-बड़े मॉल, पांच सितारा होटल और मैट्रो ट्रेन आने वाले समय में पटना की रूप रेखा बदलते नजर आएंगे। पटना में तीन, 5 सितारा होटल बनने जा रहे है। इनमें से एक होटल बहुत खास है। नाम है सुल्तान पैलेस (Sultan Palace)…

    सुल्तान पैलेस (Sultan Palace) की ऐतिहासिक इमारत को संरक्षित करते हुए पांच सितारा हेरिटेज होटल बनाया जाएगा। इसके साथ ही होटल पाटलिपुत्र अशोक और बांकीपुर बस स्टैंड का पुनर्निर्माण किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन होटलों के निर्माण से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी साथ ही रोजगार के अवसर खुलेंगे।

    जानकारी के मुताबिक, आर ब्लॉक स्थित सुल्तान पैलेस (Sultan Palace) की जगह 12 मंजिला पांच सितारा हैरिटेज होटल बनेगा। करीब 4.8 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस होटल में 400 कमरे बनाने का प्लान है। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, वीआईपी रूम, सिंगल रूम और डबल रूम होंगे। साथ ही शॉपिंग मॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल, बैंक्वेट और रेस्तरां भी बनाए जाएंगे।

    सुल्तान पैलेस (Sultan Palace) के इतिहास की बात करें तो इसे पटना के प्रसिद्ध बैरिस्टर सर सुल्तान अहमद ने 1922 में बनवाया था। उन्होंने पटना की उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में भी काम किया था। उन्होंने 1923 से 1930 तक पटना विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर काम किया था। वे पटना विश्वविद्यालय के पहले भारतीय कुलपति थे।

    सुल्तान पैलेस के साथ पटना के इनकम गोलंबर के पास स्थित वर्षों पुराने पाटलिपुत्र अशोक होटल की तस्वीर भी पूरी तरह बदली जाएगी। इसके साथ ही गांधी मैदान के पास बांकीपुर बस पड़ाव की जमीन पर भी पांच सितारा होटल बनाया जाएगा।

    बताया जा रहा है कि ये होटल 2027 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके लिए ग्लोबल टेंडर निकलेगा। जिसके फाइनल होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। माना जा रहा है कि पर्यटन की नजर से ये पांच सितारा होटल पटना को नई पहचान देंगे।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this