More
    HomeNationalAmerica दौरे पर PM Modi, Joe Biden ने लौटाई 297 प्राचीन चीजें

    America दौरे पर PM Modi, Joe Biden ने लौटाई 297 प्राचीन चीजें

    Published on

    spot_img

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अमेरिका के तीन दिन के दौरे पर हैं। पीएम क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका गए हैं। इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। जिसके बाद जो बाइडेन की ओर से पीएम मोदी को गिफ्ट दिया गया।

    अमेरिका (America) ने भारतीय संस्कृति से जुड़ी 297 प्राचीन और नायाब वस्तुएं भारत को लौटा दी हैं। इन वस्तुओं को तस्करी के जरिए भारत से बाहर ले जाया गया था। ये वस्तुएं कीमती हैं और इनका प्राचीन महत्व भी है। 2014 के बाद से भारत को विदेशों से 640 ऐसी चीजें मिली हैं जिनका प्राचीन महत्व है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘X’ पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को संबोधित करते हुए लिखा, ‘अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत हो रहे हैं। 297 नायाब कलाकृतियों को लौटाने के लिए हम राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका सरकार के आभारी हैं।’

    अब से पहले भी पीएम मोदी (PM Modi) को अमेरिका द्वारा कई प्राचीन वस्तुएं सौंपी गई थीं। 2016 के बाद से, अमेरिकी सरकार ने बड़ी संख्या में तस्करी या चोरी हुए प्राचीन महत्व वाली वस्तुएं भारत को सौंपी हैं।

    जून 2016 में प्रधानमंत्री की अमेरिका (America) यात्रा के दौरान 10 पुरावशेष लौटाए गए थे। वर्ष 2021 में पीएम के अमेरिका (America) के दौरे के वक्त उन्हें 157 चीजें सौंपी गई थी। इसमें 12वीं शताब्दी की नटराज मूर्ति भी थी।

    वर्ष 2023 में पीएम मोदी के दौरे के बाद अमेरिका ने 105 वस्तुएं भारत को लौटाई थी। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स के मुताबिक, अकेले अमेरिका से ही 578 प्राचीन वस्तुएं भारत को वापस मिल चुकी हैं।

    जुलाई 2024 में अमेरिका और भारत के बीच कल्चरल प्रॉपर्टी अग्रीमेंट पर साइन किए गए थे। इस समझौते के तहत दोनों देश सांस्कृतिक वस्तुओं की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के कदम उठाएंगे।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36