दिल्ली में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव से पहले दिल्ली में सरगर्मी तेज हो गई है। PM Modi ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया है।
सभी पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए एक दूसरे पर हमलावर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में स्थित रैली विशाल जनसभा को संबोधित किया।
PM Modi ने 4500 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
पीएम मोदी ने दिल्ली में 4500 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने 1675 गरीबों को फ्लैट, डीयू के दो नए कैंपस, सावरकर कॉलेज समेत कई बड़ी सौगात दिया। पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि वे भी अपने लिए शीश महल बनवा सकते थे, लेकिन उनका सपना गरीबों को पक्का घर देना है।
ये भी पढ़ें- BPSC Protest: Pappu Yadav ट्रेन रोकने सचिवालय हाल्ट पहुंचे, दोबारा परीक्षा करवाने की मांग रखी
पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में ‘आपदा’ का दखल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जिन विभागों में आपदा का ज्यादा दखल नहीं है, वहां तेजी से काम हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि दिल्ली के लोग कह रहे हैं कि आपदा को नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे।
कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में झोंक दिया- PM Modi
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अन्ना हजारे को आगे करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में झोंक दिया। शराब के ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, मरीजों के इलाज में घोटाला, प्रदूषण से लड़ने के नाम पर घोटाला, भर्तियों में घोटाला। ये लोग दिल्ली के विकास की बात करते थे लेकिन ये आप- आपदा बनकर दिल्ली पर टूट पड़ी है।
पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में इतने सारे हाईवे बन रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं, ये भी इसलिए बन पा रहे हैं क्योंकि इसमें आपदा का दखल नहीं है। आपदा वाले दिल्ली को सिर्फ समस्याएं दे सकते हैं, वहीं बीजेपी के लोगों की समस्याओं का समाधान करने में जुटी है।
वोट नहीं मिलेगा तो क्या यमुना की नहीं होगी सफाई- PM Modi
पीएम नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि बेशर्मी देखिए, लाज-शर्म का नामों निशान नहीं…ये कैसी आपदा, ये कह रहे हैं कि यमुना की सफाई से वोट नहीं मिलते, अरे वोट नहीं मिलेंगे तो क्या यमुना को बेहाल छोड़ देंगे। यमुना जी की सफाई नहीं होगी तो दिल्ली को पीने का पानी कैसे मिलेगा। इन लोगों की करतूतों की वजह से ही दिल्ली वालों को पीने का गंदा पानी मिलता है।


