More
    HomeNationalBPSC Protest: Pappu Yadav ट्रेन रोकने सचिवालय हाल्ट पहुंचे, दोबारा परीक्षा करवाने...

    BPSC Protest: Pappu Yadav ट्रेन रोकने सचिवालय हाल्ट पहुंचे, दोबारा परीक्षा करवाने की मांग रखी

    Published on

    spot_img

    पूर्णिया के सांसद Pappu Yadav BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में ट्रेन रोकने पहुंचे हुए है। Pappu Yadav पटना के सचिवालय हाल्ट पर ट्रेन रोकने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे है।

    Pappu Yadav ने कहा कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक बीपीएससी परीक्षा को दोबारा नहीं कराया जाता है। पप्पू यादव ने बीपीएससी में हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है।

    भर पेट खाना खाकर धरने पर बैठे है प्रशांत किशोर- Pappu Yadav

    Pappu Yadav ने कहा कि बीपीएससी में बहाली के जरिए करोड़ों का खेला जा रहा है। सरकार भले ही हमारी न सुने, लेकिन हम बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आंदोलन जारी रखेंगे। पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर गैंबलर हैं, जो भरपेट खाना खाकर शाम में धरने पर बैठ जाते हैं।

    ये भी पढ़ें- BPSC: Prashant Kishor आज से शुरू करेंगे भूख हड़ताल

    Pappu Yadav ने कहा कि प्रशांत किशोर को यह अच्छी तरह से पता था कि गांधी मैदान में सरकार और प्रशासन उन्हें धरने पर नहीं बैठने देगी। इसी कारण उन्होंने गर्दनीबाग की बजाय गांधी मैदान में धरने पर बैठने का निर्णय लिया। इसके साथ ही पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर से सवाल पूछा कि 14 दिन तक कहां गायब थे प्रशांत किशोर?

    राहुला गांधी जल्द ही BPSC छात्रों के समर्थन बिहार आएंगे- Pappu Yadav

    आपको बता दें कि पप्पू यादव ने हाल ही में BPSC छात्रों और उनके आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया। पूर्णिया सांसद ने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही BPSC छात्रों के समर्थन में बिहार आएंगे। पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशांत किशोर गांधी मैदान में नौटंकी कर रहे हैं। वह सायबर पक्षी और नटवरलाल हैं। प्रशांत किशोर का आमरण अनशन सिर्फ दिखावा है।  

    पप्पू यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर पूरे दिन खाना खाकर आमरण अनशन करने का नाटक करते हैं। लेकिन वे बच्चों के साथ क्यों नहीं बैठते? पप्पू यादव ने आगे कहा कि यदि छात्रों के संघर्ष के प्रति प्रशांत किशोर की सच्ची चिंता होती, तो वह बच्चों के साथ मिलकर आंदोलन करते, न कि सिर्फ मीडिया के लिए यह ड्रामा करते।

    पिछले 17 दिन से छात्र कर रहे हैं प्रदर्शन

    आपको बता दें कि BPSC की परीक्षा को लेकर बिहार में अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों के आंदोलन का आज 17वां दिन है। छात्रों के आंदोलन में प्रशांत किशोर भी शामिल हुए है। प्रशांत किशोर गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के पास अनशन कर रहे हैं। वहीं, लेफ्ट पार्टियों के छात्र संगठन आज सीएम आवास तक मार्च करेंगे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता आज शाम में मशाल जुलूस निकालने वाले है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...