More
    HomeNationalBPSC: Prashant Kishor आज से शुरू करेंगे भूख हड़ताल

    BPSC: Prashant Kishor आज से शुरू करेंगे भूख हड़ताल

    Published on

    spot_img

    सर्दी के मौसम में बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। नीतीश कुमार सरकार पर BPSC अभ्यर्थी हमलावर है। BPSC अभ्यर्थी के समर्थन में Prashant Kishor आज से भूख हड़ताल करेंगे।

    अभ्यर्थी 70 वीं बीपीएससी में हुई धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक Prashant Kishor भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर गए हैं। Prashant Kishor बीपीएससी के अभ्यर्थियों की चिंताओं का समाधान करने की मांग को लेकर आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

    Prashant Kishor ने 48 घंटे का दिया था अल्टीमेटम

    Prashant Kishor ने बिहार सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार से आग्रह किया था कि अभ्यर्थियों की मांगों को माना जाए और परीक्षा रद्द कर नए सिरे से परीक्षा कराई जाए। प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर छात्रों के साथ अन्याय होता है तो हम पूरी ताकत से उनके साथ खड़े होंगे।

    ये भी पढ़ें- BPSC छात्रों पर फिर हुआ लाठीचार्ज, Prashant Kishor पर FIR दर्ज

    क्या है पूरा मामला?

    आपको बता दें कि 13 दिसंबर को BPSC की परीक्षा आयोजित की गई थी। पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी। जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कई छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था। इसके बाद BPSC ने बापू परीक्षा केंद्र पर दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था। वहीं, छात्रों की मांग है कि पूरी परीक्षा को ही रद्द कर दिया जाए। पटना के गर्दनीबाग में कई अभ्यर्थी धरने पर बैठे हुए है।

    पुलिस ने किया था लाठीचार्ज

    रविवार को पटना के गांधी मैदान में अभ्यर्थियों ने छात्र संसद का आयोजन किया था। इसके बाद छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया था। पुलिस ने छात्रों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया था। साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया था। पटना पुलिस ने प्रशांत किशोर समेत 700 व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज किया था।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this