More
    HomeNationalBPSC छात्रों पर फिर हुआ लाठीचार्ज, Prashant Kishor पर FIR दर्ज

    BPSC छात्रों पर फिर हुआ लाठीचार्ज, Prashant Kishor पर FIR दर्ज

    Published on

    spot_img

    बिहार में BPSC को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को धरना प्रदर्शन ने विशाल रूप ले लिया। Prashant Kishor के खिलाफ हुआ FIR दर्ज।

    BPSC के खिलाफ प्रदर्शन करने हजारों की संख्या में छात्र पटना के गांधी मैदान में पहुंचे। इसी बीच चुनावी रणनीतिकार Prashant Kishor भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे।

    Prashant Kishor के खिलाफ हुआ FIR दर्ज

    बिहार पुलिस ने Prashant Kishor, जन सुराज पार्टी के नेताओं, कुछ कोचिंग सेंटर मालिकों समेत कई छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ वॉटर कैनन चलाया और लाठीचार्ज भी की। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद है कि पुलिस ने BPSC अभ्यर्थियों की पिटाई की। इसमें कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

    हमने सीएम नीतीश कुमार को लिखा था पत्र- तेजस्वी यादव

    उन्होंने आगे कहा कि जो दृश्य सामने आए हैं, वे दर्दनाक हैं। मैं एक युवा हूं और मैं उनकी स्थिति समझ सकता हूं। उन्होंने आगे कहा कि हमने 28 नवंबर को विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया था। हमने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा था, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि BPSC ने साफ किया कि नॉर्मलाइजेशन नहीं होना चाहिए था। आयोग ने इसे पहले ही क्यों नहीं साफ किया।

    आरजेडी नेता ने कहा कि 15 से 16 दिसंबर को बीपीएससी ने एक केंद्र पर परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया। अगर पेपर लीक हुआ था तो सिर्फ एक केंद्र पर परीक्षा क्यों रद्द की जा रही है। यह एक तरह का नॉर्मलाइजेशन है। यही वजह है कि छात्र फिर से पेपर कराने की मांग कर रहे हैं। मैं भी इसका समर्थन करता हूं।

    छात्रों ने की धक्का- मुक्की- पुलिस

    पटना एसपी सिटी स्वीटी सहरावत ने कहा कि हमने छात्रों से जगह खाली करने का अनुरोध किया था। छात्रों ने हमारी बात नहीं मानी। हमने छात्रों से अनुरोध किया कि हम उसकी मांगें सुनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे बताया कि छात्रों ने पुलिस के साथ धक्का- मुक्की करना शुरू कर दिया। जिसके बाद हमें वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि छात्र बिहार लोक सेवा परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this