More
    HomeNationalBPSC Paper Leak: धरना स्थल पर छात्रों से मिलने पहुंचे Khan Sir,...

    BPSC Paper Leak: धरना स्थल पर छात्रों से मिलने पहुंचे Khan Sir, छात्र बोला- इनका यहां क्या काम…

    Published on

    spot_img

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पर्दर्शन करने वाले छात्रों से Khan Sir मिलने पहुंचे थे।

    छात्र पटना के गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को धरना का 9वां दिन था। प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात करने कोचिंग संचालक खान सर और गुरु रहमान समेत अन्य शिक्षक भी पहुंचे। हालांकि, Khan Sir और गुरु रहमान को कुछ अभ्यर्थियों का विरोध झेलना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उनसे सवाल किया कि छात्र- छात्राओं के धरने में कोचिंग संचालकों का क्या काम है।

    पुलिस ने धरना स्थल पर सुरक्षा बढ़ाई

    पटना पुलिस ने अभ्यर्थियों के धरना को देखते हुए गर्दनीबाग और आसपास के इलाके में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त कर दिया है। धरना स्थल पर जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। तिरहुत स्नातक से निर्दलीय एमएलसी एवं शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी भी शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने बीपीएससी अभ्यर्थियों का समर्थन किया।

    BPSC पीटी परीक्षा में हुई है धांधली- Khan Sir

    कोचिंग संचालक Khan Sir ने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बीपीएससी पीटी परीक्षा में धांधली हुई है। अगर गड़बड़ी नहीं हुई तो आयोग सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं दिखा रहा है। अनुपस्थित परीक्षार्थियों के उसका बेंच बाहर क्यों ले जाया गया। ये सभी पहलू जांच के विषय हैं। Khan Sir ने पूरी परीक्षा को रद्द कर, फिर से एग्जाम कराने की मांग की है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36