More
    HomeNational70वीं BPSC परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पटना के इस केंद्र...

    70वीं BPSC परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पटना के इस केंद्र पर हुई परीक्षा रद्द

    Published on

    spot_img

    बिहार में BPSC परीक्षा को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले अभ्यर्थियों ने BPSC परीक्षा में नॉरमलाईजेशन को लेकर विरोध किया था।

    इसके बाद आयोग ने नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को खत्म करने का आदेश दिया। जब बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई तो इसमें पेपर लीक होने की खबर सामने आई। आपको बता दें कि BPSC की परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को आयोजीत किया गया था।

    BPSC परीक्षा 912 केंद्रों पर किया गया था आयोजित

    परीक्षा के दौरान BPSC की पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। छात्रों ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन भी किया था। आयोग ने पेपर लीक से इनकार कर दिया है। लेकिन अब आयोग ने पेपर देने में देरी होने की बात कबूली है। बीपीएससी की 70वीं परीक्षा 912 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। 911 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई थी। वहीं पटना स्थित बापू भवन परीक्षा केंद्र पर काफी हंगामा देखने को मिला था। पटना पुलिस की 2 टीमें बीपीएससी पेपर लीक मामले की जांच कर रही थी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि बापू भवन परीक्षा की रद्द किया जा रहा है।

    आयोग आईटी सेल की भी जांच कर रही है- BPSC अध्यक्ष

    बीपीएससी अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने कहा कि बापू परीक्षा केंद्र में हुई गड़बड़ी को लेकर पटना जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। इसी आधार पर छात्रों ने परीक्षा कैंसल करने की मांग की थी। आयोग आईटी सेल की जांच कर रही है। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि जिन्होंने परीक्षा बाधित करने की कोशिश करते हुए आईटी नियम का उल्लंघन किया है। उनपर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष ने बताया कि पटना एसएसपी के नेतृत्व में टीम का भी गठन किया गया है।

    बापू परीक्षा केंद्र पर फिर से होगी परीक्षा आयोजित- BPSC अध्यक्ष

    आयोग ने पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर एक बार फिर से परीक्षा आयोजित करने की बात कही है। इसी केंद्र पर अभ्यर्थियों ने सबसे ज्यादा हंगामा किया था। अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी अभ्यर्थियों का बीपीएससी रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। बीपीएससी के रिजल्ट की तारीख परीक्षा के बाद घोषित की जाएगी। बीपीएससी अध्यक्ष ने कहा कि 912 सेंटर में से केवल एक सेंटर को छोड़कर कहीं प्रश्न पत्र देर से नहीं पहुंचा।

    बापू परीक्षा केंद्र के दोनों ब्लॉक में कुल 12 हजार बच्चे थे। इसमें से एक क्लास में हंगामा हुआ था। कुछ उपद्रवियों ने परीक्षा बाधित की थी। आयोग ने अब तक 25 लोगों को चिह्नित किया है। अध्यक्ष ने बताया कि एक क्लास में 273 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था का मामला भी जांच के दायरे में है, दोषियों पर जल्द ही कार्रवाई करेगी।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...