More
    HomeNationalBPSC अभ्यर्थी को थप्पड़ वाले पटना DM पड़े मुश्किल में, मानवाधिकार आयोग...

    BPSC अभ्यर्थी को थप्पड़ वाले पटना DM पड़े मुश्किल में, मानवाधिकार आयोग में केस दर्ज

    Published on

    spot_img

    70 वीं BPSC परीक्षा को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया। जिसमें प्रश्न पत्र देर से मिलने से लेकर, पेपर लीक को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। जिसका बाद पटना DM ने कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। पढ़ें पूरी ख़बर –

    BPSC: बीते दिन 70 वीं बीपीएससी (BPSC) की परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले ही नॉर्मलाइजेशन जैसे मुद्दों को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध का आक्रोश का ये सिलसिला परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बाद भी नहीं थमा।
    बता दें कि 70वीं बीपीएससी को लेकर बिहार में 912 सेंटर बनाए गए थे। परीक्षा देने आए छात्रों में भारी असंतोष का माहौल देखने को मिला। छात्रों की ये शिकायत रही कि सेंटर पर प्रश्न पत्र एक तो देरी से बांटे गए। और बांटने के दौरान कई सेंटर पर प्रश्न पत्र की सील भी टूटी हुई थी। जिसे लेकर छात्रों ने परीक्षा के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू किया। जिस बीच पटना के डीएम ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया।

    DM के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज

    बीपीएससी (BPSC) छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक मामला सामने आया। जिसमें सिस्टम और मैनेजमेंट से नाराज़ होकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से एक छात्र पर पटना डीएम ने डॉ.चंद्रशेखर सिंह ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। थप्पड़ मारने के मामले में पटना डीएम के खिलाफ NHRC यानी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है। दिल्ली के वकील बृजेश सिंह ने डीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

    छात्रों ने पेपर लेट और पेपर लीक का लगाया आरोप

    बीपीएससी (BPSC) परीक्षा के बीच में ही छात्रों का प्रदर्शन शुरु हो गया। छात्रों का आरोप है कि जब उन्हें प्रश्न पत्र बांटा जा रहा था तो उसकी सील टूटी हुई थी। कई छात्रों ने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें देर से प्रश्न पत्र मिले, और समय से पहले ही पेपर वापस ले लिए गए।
    यहां तक की छात्रों को परीक्षा के बाद बीपीएससी अधिकारी से नहीं मिलने दिया जा रहा था। जिनसे वो अपनी बात रखना चाहते थे।

    तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) का सरकार पर वार

    पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जब छात्र को थप्पड़ मारा तो इस घटना (BPSC) के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके कहा कि “राज्य में इतनी बड़ी घटना हो गई। लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ही मौन हैं। कई सेंटर पर छात्रों के देर से पेपर मिलने की शिकायत आई है। जोकि छात्रों के साथ धोखा और नाइंसाफी है। सरकार कोई भी परीक्षा बिना पेपर लीक के करवा नहीं पा रही है। सरकार पूरी तरह से फेल हैं। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों को लाठी-डंडे की मार खानी पड़ रही है। लेकिन सरकार को सुनाई नहीं दे रहा है। अभ्यर्थी और नौजवान, सरकार ने परेशान हैं।”

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...