More
    HomeNationalPM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन, शुभकामना संदेश...

    PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन, शुभकामना संदेश में बताया ‘नवनिर्माण के शिल्पकार’

    Published on

    spot_img

    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का जन्मदिन है। वे 74 वर्ष के हो गए हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। पीएम के जन्मदिन के मौके पर बीजेपी के साथ दूसरे राजनीतिक दलों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। आज सुबह से ही पीएम मोदी (PM Modi) को शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं। इनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ देश की जानी मानी हस्तियां शामिल हैं।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा ‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों तथा सदैव स्वस्थ और सानंद रहें।’

    अमित शाह ने पीएम मोदी (PM Modi) को बधाई देते हुए लिखा ‘जनसेवा व लोक कल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी… ‘ इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

    राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी (PM Modi) को बधाई देते हुए लिखा, ‘भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। भारत ही नहीं पूरे विश्व ने उनके दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व को देखा और अनुभव किया है। मोदीजी ने पूरी तत्परता, तन्मयता और तपस्वी भाव के साथ देश का नेतृत्व किया है और आज भी कर रहे हैं।’

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदितनाथ ने पीएम मोदी को बधाई दी, योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नवनिर्माण के शिल्पकार बताते हुए पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘बीते एक दशक में विश्व पटल पर ग्लोबल लीडर बनकर उभरे भारत के शिल्पी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी हैं। युद्धग्रस्त राष्ट्र भी समाधानकारी हस्तक्षेप पर जिन पर भरोसा करते हैं, वह मोदी ही हैं। रूस और यूक्रेन के मध्य तनावपूर्ण हालात हो या पश्चिम एशिया का संकट, हर वैश्विक तनाव के समाधान हेतु प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत केंद्र में है। ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के भाव को आज न केवल देश मानता है, बल्कि महाशक्ति देशों को भी ‘मोदी की गारंटी’ पर विश्वास है।’

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, ‘आप स्वस्थ रहे और आपकी आयु लंबी हो।’

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।’

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा ‘प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।’

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।’

    Latest articles

    The 131st Amendment Bill, 2026: जानबूझकर चूक, लेकिन राजनीतिक मकसद के साथ

    The 131st Amendment Bill, 2026: यह लगभग शुरू से ही स्पष्ट था कि तथाकथित...

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    More like this

    The 131st Amendment Bill, 2026: जानबूझकर चूक, लेकिन राजनीतिक मकसद के साथ

    The 131st Amendment Bill, 2026: यह लगभग शुरू से ही स्पष्ट था कि तथाकथित...

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...