More
    HomeNationalराजनीति या रणनीति? PM Modi के पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में Nikhil...

    राजनीति या रणनीति? PM Modi के पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में Nikhil Kamath; कुछ ऐसा है सफरनामा

    Published on

    spot_img

    Nikhil Kamath-PM Modi First podcast Interview: पॉडकास्ट कि दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का डेब्यू कराने को लेकर निखिल कामथ चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, पीएम मोदी के इस इंटरव्यू को लेकर राजनैतिक गलियारों में भी खूब गहमागहमी है।

    हाल ही में ज़ेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल की पोडकास्ट सीरिज ‘People By WTF’ पर पीएम का यह पहला पॉडकास्ट सामने आया है। फोर्ब्स की 2024 की वर्ल्ड बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, उनकी संपत्ति करीब 3.1 अरब डॉलर है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कर्नाटक में जन्में निखिल कामथ ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉल सेंटर की जॉब से की थी। जिन्होंने 14 साल की उम्र में मोबाइल फोन बेचा। इतना ही नहीं, कमाई बढ़ाने के लिए लॉन्ड्री और मेडिकल स्टोर भी चलाया और फिर देश के सबसे कम उम्र के अरबपति बने। इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये सब तब है जब वो महज 10वी पास हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि अपनी मेहनत की बदौलत इन्होंने अपनी किस्मत खुद लिखी है।

    निखिल कामथ एक भारतीय स्टॉक ब्रोकर और सफल एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने साल 2010 में अपने बड़े भाई नितिन कामथ के साथ ज़ेरोधा की शुरुआत की थी। बता दें कि ज़ेरोधा स्टॉक, कमोडिटी, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड और मुद्रा में ऑनलाइन ट्रेडिंग सेवाएं देता है। आज के समय में ज़ेरोधा के लगभग 10 मिलियन क्लाइंट हैं, जो इसे देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्मों में से एक है। इसके साथ ही निखिल वह रेनमैटर के भी फाउंडर हैं। निखिल 2024 फोर्ब्स के विश्व अरबपतियों की लिस्ट में भी शामिल थे और फोर्ब्स के मुताबिक उनकी संपत्ति $3.1 बिलियन है।

    निखिल का जन्म 5 सितंबर 1986 को कर्नाटक के वह एक कोंकणी परिवार में हुआ। उन्होंने 17 साल की उम्र में कॉल सेंटर में काम करना शुरू किया था। साथ ही उन्होंने स्टॉक ट्रेडिंग भी शुरू की। इसके बाद फिर साल 2006 में निखिल एक सब-ब्रोकर बन गए थे और अपने भाई नितिन के साथ अपनी ब्रोकरेज फर्म शुरू की। इसी के बाद साल 2010 में निखिल ने अपने भाई के साथ ज़ेरोधा की नींव रखी और कामयाबी की सीढ़ी एक के बाद एक चढ़ते गए।

    निखिल कामथ ट्रू बीकन के भी को-फाउंडर हैं, उन्होंने साल 2020 में इसकी शुरुआत की थी। ट्रू बीकन एक एसेट्स मेनेजमेंट कंपनी है जो अल्ट्रा-हाई-नेट व्यक्तियों को निजी तौर पर भारतीय बाजारों में निवेश करने में मदद करती है। मार्च 2023 में, निखिल ने ‘People By WTF’ पॉडकास्ट की शुरुआत की थी। उन्होंने अब तक तन्मय भट्ट, किरण मजूमदार-शॉ, सुनील शेट्टी, रितेश अग्रवाल, रोनी स्क्रूवाला और कई बड़ी हस्तियों के साथ पॉडकास्ट किया।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...