More
    HomeNationalShivaji Maharaj statue ढहने पर सियासत तेज, पीएम मोदी ने मांगी माफी

    Shivaji Maharaj statue ढहने पर सियासत तेज, पीएम मोदी ने मांगी माफी

    Published on

    spot_img

    महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा (Shivaji Maharaj statue) गिरने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माफी मांगी है. प्रतिमा ढहने को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा था. कांग्रेस ने पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री इसको लेकर माफी मांगेंगे?

    महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा (Shivaji Maharaj statue) ढहने को लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है. प्रधानमंत्री ने इसको लेकर माफी मांगी है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने पीएम मोदी से इस मामले पर माफी की मांग की थी.

    दरअसल, बीते 26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढह गई, जिसके बाद ही महाराष्ट्र में केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी तेज हो गई. कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा तो शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने राज्य सरकार आड़े हाथ लिया था.

    आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर राजकोट किले पर स्थित इस प्रतिमा का अनावरण किया था.

    शुक्रवार को महाराष्ट्र के पालघर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब 2013 में बीजेपी ने मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया, तो सबसे पहले मैंने रायगढ़ के किले में जाकर छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि के सामने बैठकर प्रार्थना की और राष्ट्रसेवा की एक नई यात्रा आरंभ की थी.’

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज मेरे लिए सिर्फ नाम नहीं हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए अराध्य देव हैं. पिछले दिनों सिंधुदुर्ग में जो हुआ, मैं सिर झुकाकर मेरे अराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज के चरणों में माथा रखकर माफी मांगता हूं.’

    उन्होंने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर हम विकसित महाराष्ट्र-विकसित भारत के संकल्प पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. आज पालघर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास इसी दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास के रूप में याद किया जाएगा.’

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार (30 अगस्त, 2024) को राजकोट किले का दौरा किया. इसके बाद अजित पवार ने सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि “उसी स्थान पर छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी.”

    इस बीच, पुलिस ने मूर्ति ढहने (Shivaji Maharaj statue) के संबंध में दर्ज FIR में नामित चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया है.

    Latest articles

    The 131st Amendment Bill, 2026: जानबूझकर चूक, लेकिन राजनीतिक मकसद के साथ

    The 131st Amendment Bill, 2026: यह लगभग शुरू से ही स्पष्ट था कि तथाकथित...

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    More like this

    The 131st Amendment Bill, 2026: जानबूझकर चूक, लेकिन राजनीतिक मकसद के साथ

    The 131st Amendment Bill, 2026: यह लगभग शुरू से ही स्पष्ट था कि तथाकथित...

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...