प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojna), केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ती दर पर घर दिए जा रहे है। लाभार्थियों को जल्द से जल्द घर मिल सके इसके लिए सरकार की ओर से कदम उठाए गए हैं। सरकार की कोशिश है कि पीएम आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojna) के लिए आने वाले आवेदनों का सत्यान 3 दिन के अंदर किया जा सके। सरकार की कोशिश है कि अपात्रों को आवास न मिले और कोई पात्र लाभ लेने से छूट न जाए।
पीएम आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojna) को लेकर नए निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के मुताबिक सचिव और बीडीओ की जिम्मेदारी को बढ़ाया गया है। साथ ही पंचायत स्तर पर दो रजिस्टर रखें जाएंगे। इन रजिस्टर में हर रोज के कार्य और कार्य की प्रगती के बारे में लिखा जाएगा।
तीन दिन में हो आवेदन का सत्यापन, उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किए ये निर्देश-
-आवेदन का सत्यापन 3 दिन में करना जरूरी होगा।
-पात्र व्यक्तियों के नाम गांव में सार्वजनिक स्थल पर वॉल राइटिंग में लिखे जाएंगे।
-यदि किसी पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिलता है, वहीं इसका लाभ अपात्र को मिलता है तो इसकी जिम्मेदारी सत्यापन करने वाले अधिकारी की होगी।
-इस सूचना पर बीडीओ की जिम्मेदारी होगी कि थर्ड पार्टी सत्यापन पर तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करे।
क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना?
प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के अन्तर्गत गरीबों को सस्ती दर पर घर उपलब्ध कराए जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojna Rural) के नाम से जानते हैं। इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों मे मकान बनाने के लिए सरकार अधिकतम 1.30 लाख रुपये की सहायता करती है। इसके तहत मकान के मरम्मत के लिए भी पैसा दिया जाता है। वहीं, शहरों की बात करें तो इस योजना को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (Pradhan Mantri Awas Yojana Urban) के नाम से जानते हैं। इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी को बैंक लोन और सब्सिडी (subsidy) की सुविधा देती है। शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में इस योजना से गरीब लोगों को लाभ मिल रहा है।


