More
    HomeSportsPrithvi Shaw अपना दुश्मन खुद है- MCA ने विजय हजारे ट्रॉफी से...

    Prithvi Shaw अपना दुश्मन खुद है- MCA ने विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर किए जाने की बताई वजह

    Published on

    spot_img

    भारतीय क्रिकेटर Prithvi Shaw को विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर के लिए सेलेक्ट नहीं किया गया था। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टोरी शेयर की थी।

    मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने Prithvi Shaw के टीम में नहीं चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी है। MCA ने अपने बयान में कहा कि Prithvi Shaw ने बार-बार अनुशासनात्मक नियमों का उल्लंघन किया है।

    Prithvi Shaw अपना दुश्मन खुद हैं- MCA

    MCA ने आगे कहा कि Prithvi Shaw “अपना दुश्मन खुद हैं”। सूत्रों के मुताबिक पृथ्वी शॉ की फिटनेस इतनी खराब थी कि उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान मैदान पर छिपा कर रखा गया था। सूत्र के अनुसार “गेंद उनके पास से निकल जाती थी, और वह उसे पकड़ने का कोई प्रयास तक नहीं करते थे। बल्लेबाजी करते वक्त भी उन्हें गेंद तक पहुंचने में कठिनाई हो रही थी। उनकी फिटनेस, अनुशासन और मानसिकता में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने आगे बताया कि हम किसी के लिए अलग नियम नहीं बना सकते है।”

    ट्रेनिंग सेशन में भी समय पर नहीं पहुंचते थे Prithvi Shaw

    मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, पृथ्वी शॉ ने कई ट्रेनिंग सत्रों को मिस किया है। अक्सर टीम होटल में देर रात लौटते थे। इस कारण, सीनियर खिलाड़ियों के बीच नाराजगी बढ़ने लगी और उन्होंने पृथ्वी शॉ को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। मुंबई क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और शॉ को सीधा संदेश दिया है। अय्यर ने कहा कि उसे अपनी काम की आदतें सुधारनी होंगी। अगर वह ऐसा करता है, तो उसके लिए आसमान की कोई सीमा नहीं है। हम किसी को गोदी में नहीं बैठा सकते। अंत में, यह उसकी जिम्मेदारी है कि वह अपने आप को सुधारें।”

    रणजी ट्रॉफी टीम से भी किया था बाहर

    अक्टूबर में पृथ्वी शॉ को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्हें MCA अकादमी में एक फिटनेस प्रोग्राम में भेजा गया था। लेकिन पृथ्वी शॉ ने उसे भी ठीक से फॉलो नहीं किया। इसी साल, शॉ को आईपीएल नीलामी में भी कोई खरीदार नहीं मिला था।

    Prithvi Shaw ने 2018 में किया था टेस्ट डेब्यू

    पृथ्वी शॉ ने साल 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। इस शतक के साथ ही पृथ्वी शॉ ने क्रिकेट की दुनिया में धमाकेदार एंट्री मारी थी। लेकिन इसके बाद उनकी करियर ढलान पर चली गई। साल 2020 के बाद से पृथ्वी शॉ ने सिर्फ चार टेस्ट मैच खेले हैं। साथ ही पृथ्वी शॉ ने एक दिवसीय और टी20 मैच भी बहुत कम खेला है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...