उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक Property Dealer की हत्या का मामला सामने आया है।
एक Property Dealer को उसी के कार में जिंदा जला कर मारने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल गांव नगला नैनसुख के पास फॉर्च्यूनर कार में आग लगने के कारण युवक की मौत हो गई है।
गाजियाबाद का रहने वाला है मृतक
जिस वक्त गाड़ी में आग लगी उस वक्त गाड़ी मेन रोड से 100 मीटर अंदर झाड़ियों में थी। गाड़ी में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने कार में बैठे युवक को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने कार की रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर मृतक की पहचान कर ली है।
मृतक युवक का नाम संजय यादव है, वह गाजियाबाद के नेहरू नगर का रहने वाला है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग को काबू कर लिया। फॉरेंसिक की टीम ने घटना स्थल की जांच की है। पुलिस को हत्या का शक है।
परिवार वालों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि Property Dealer संजय यादव का गहनों को लेकर दोस्तों से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से उसके दोस्तों ने संजय को जिंदा जलाकर मार डाला। यूपी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है।
पुलिस ने मुताबिक युवक की पहले हत्या की गई और बाद में कार में आग लगाई गई है। ताकि पूरे घटना को हादसा का रूप दिया जा सके। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्घों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


