More
    HomeSports22 दिसंबर को उदयपुर में शादी करेंगी PV Sindhu, जानें कौन हैं...

    22 दिसंबर को उदयपुर में शादी करेंगी PV Sindhu, जानें कौन हैं उनके होने वाले पति

    Published on

    spot_img

    भारत की बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता PV Sindhu शादी करने वाली है। हाल ही में पीवी सिंधु ने सैयद मोदी टूर्नामेंट का फाइनल जीता था।

    29 साल की PV Sindhu 22 दिसंबर को हैदराबाद के वेंकट दत्ता साईं से शादी करने जा रही हैं। पीवी सिंधु की शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। शादी की तैयारियां 20 दिसंबर से प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के साथ शुरू हो जाएगी।

    PV Sindhu के परिवार ने की शादी की पुष्टि

    पीवी सिंधु के परिवार ने शादी के बात की पुष्टि की है। आपको बता दें कि पीवी सिंधु की शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन 24 दिसंबर को हैदराबाद में किया जाएगा। शादी की तारीख सिंधु के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन करियर को ध्यान में रखते हुए तय की गई है। सिंधु को जनवरी में अगले बैडमिंटन सीजन से जुड़ना है, यह सीजन उनके करियर के लिए अहम साबित हो सकता है।

    PV Sindhu के पिता पीवी रामना ने मीडिया को बताया कि दो परिवार एक-दूसरे को जानते थे। लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। सिंधु का शेड्यूल जनवरी से व्यस्त हो जाएगा, इसलिए यह तारीख तय की गई। 22 दिसंबर को शादी और 24 को रिसेप्शन का आयोजन किया गया है।

    कौन हैं PV Sindhu के पति

    PV Sindhu के होने वाले पति का नाम वेंकट दत्ता साई है। वेंकट दत्ता एक कारोबारी हैं और फिलहाल पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी में एक्जूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत है। आपको बता दें कि पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजी भारत में मुख्य रूप से डेटा मैनेजमेंट का काम करती है।

    PV Sindhu का करियर रहा है शानदार

    आपको बता दें कि PV Sindhu का बैडमिंटन करियर बहुत ही शानदार रहा है। उनके नाम पांच वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक हैं। पीवी सिंधु ने साल 2016 में रियो ओलंपिक में सिल्वर और 2020 टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज पदक जीता था। साल 2017 में उन्होंने बैडमिंटन की दुनिया में अपना सबसे बेहतरीन स्थान नंबर 2 प्राप्त किया था। आपको बता दें कि पीवी सिंधु ने लखनऊ में हुए सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत दर्ज की थी।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...