More
    HomeNationalRahul Gandhi, Sonia Gandhi के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने वाले बांग्लादेशी पत्रकार...

    Rahul Gandhi, Sonia Gandhi के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने वाले बांग्लादेशी पत्रकार पर केस

    Published on

    spot_img

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के खिलाफ पोस्ट करने वाले बांग्लादेशी पत्रकार सलाहुद्दीन शोएब चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है।

    सलाहुद्दीन शोएब चौधरी (Salah Uddin Shoaib Chaudhary) ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी के खिलाफ पोस्ट किया था। इसके बाद The Jaipur Dialogues से जुड़ीं एक पत्रकार ने भी उस पोस्ट को शेयर किया था। अब दोनों पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    कर्नाटक कांग्रेस (KPCC) के नेता जी श्रीनिवास (G Srinivas) की शिकायत के आधार पर बेंगलुरू के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में बांग्लादेशी पत्रकार शोएब चौधरी और ‘द जयपुर डायलॉग्स’ से जुड़ीं अदिति घोष (Aditi Ghosh) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    सलाहुद्दीन शोएब चौधरी BLiTZ के संपादक भी हैं। श्रीनिवास का कहना है कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों (Haryana and Jammu and Kashmir assembly elections) से पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी की इमेज को नुकसान पहुंचाने के इरादे से फर्जी खबर फैलाई गई।

    पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, चौधरी ने 23 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करके दावा किया था कि सोनिया गांधी भारत में शादी करने के बावजूद ईसाई हैं और उन्हें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट बताया। उन्होंने राहुल गांधी पर लंदन में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक नेता से मिलने और एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया।

    मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, “शोएब चौधरी और अदिति घोष के खिलाफ शनिवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

    बीएनएस की धारा 196 विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धारा 353(2) घृणा पैदा करने के लिए गलत सूचना प्रकाशित या प्रसारित करने से जुड़ी है। मामले की जांच जारी है।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this