Krrish, Krrish 3, Koi Mil Gaya, Kaho Naa Pyaar Hai, Karan Arjun… और इसी तरह कई और हिट फिल्में हैं जिनके नाम का पहला अक्षर ‘K’ है। इन सभी फिल्मों में एक और बात कॉमन है। इन सभी हिट फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले राकेश रोशन (Rakesh Roshan) है। अब राकेश रोशन की सभी हिट फिल्मों के नाम ‘K’ से क्यों शुरू होते हैं। ये बताने पहले राकेश रोशन साहब को जन्मदिन की बधाई देते हैं।
राकेश रोशन का आज (6 सितंबर) अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के नामी एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन सुपरस्टार ऋतिक रोशन के पिता हैं। बॉलीवुड में उनकी जर्नी की बात करें तो एक वक्त ऐसा था जब वो फिल्मों में लीड रोल में दिखाई देते थे। फिर उनका रुझान डायरेक्शन की तरफ गया। उन्होंने फिल्मों को डायरेक्ट करने का काम शुरू किया।
राकेश रोशन की कई फिल्में हैं जिनके नाम का पहला अक्षर ‘K’ है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। ऐसे में राकेश रोशन अपने ‘K’ अक्षर के साथ कनेक्शन को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। फिल्मों के नाम में छिपा सीक्रेट क्या है, आइए बताते हैं।
बात 1984 की है, जब राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ‘जाग उठा इंसान’ बना रहे थे। उस वक्त आज की तरह सोशल मीडिया तो था नहीं कि आप किसी को टैग करें और अपनी बात पोस्ट पर लिख दें। उस समय तो चिट्ठी चला करती था।
तो हुआ ऐसा कि राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के फैन ने उन्हें चिट्ठी लिखी और कहा कि आप अपनी फिल्मों के नाम का पहला अक्षर ‘क’ यानी ‘K’ रखे। बात आई गई हो गई। 1986 में राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की फिल्म ‘भगवान दादा’ फ्लॉप हो गई। राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के दिमाग के किसी कोने में बैठी उनके फैन की बात कौंधने लगी।
1987 में राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के डारेक्शन में बनी फिल्म रिलीज हुई। फिल्म का नाम ‘खुदगर्ज’ ‘Khudgarj’ था, फिल्म का पहला अक्षर ‘K’ था। इसके बाद उन्होंने ‘Khatta Meetha’ और ‘Khadan’ जैसी फिल्में बनाई जो बड़े पर्दे पर लोगों को बेहद पसंद आई।
राकेश ने फिर बतौर डायरेक्टर काला बाजार, करण अर्जुन, कहो ना प्यार है, कोई मिल गया, कृष, कृष 3, कोयला और खून भरी मांग जैसी कई बेहतरीन फिल्में बनाई। इनके सभी के नाम की शुरुआत ‘क’ ‘K’ से ही होती है।


