रणवीर और दीपिका ने मुंबई के पॉश इलाके में 100 करोड़ का घर खरीदा है. उनका घर शाहरुख खान के पड़ोस में होगा. अक्सर खबरों में रहने वाली इस स्टार जोड़ी के पास कितना पैसा है आइए जानते हैं.
बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी में से एक है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी. रणवीर और दीपिका दोनों अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतते आए है. जब भी इनकी फिल्म रिलीज होती है तो ये खबरों में होते हैं. अब एक बार फिर रणवीर और दीपिका खबरों में हैं. इस बार ये किसी फिल्म के चलते नहीं बल्कि अपने नए आलिशान घर की वजह से सुर्खियों में हैं. इसके साथ ही एक और बात लोगों का मन में उठती है. लोग ये जानना चाहते है कि रणवीर और दीपिका की नेटवर्थ क्या है.
रणवीर और दीपिका का नया घर
रणवीर ने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान घर खरीदा है. घर की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई गई है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि अपने नए घर में शिफ्ट होते ही रणवीर और दीपिका किंग खान के पड़ोसी हो जाएंगे. दरअसल, उनका नया घर शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के बेहद करीब है.
दीपिका और रणवीर की नेटवर्थ
ये बात तो सभी जानते है कि दीपिका और रणवीर दोनों ही बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार है. इन दोनों की कुल संपत्ति 744 करोड़ रुपये है। चलिए हम आपके साथ दोनों की अलग अलग नेटवर्थ शेयर करते हैं.
कितनी है रणवीर सिंह की कमाई
सिंबा, बाजीराव मस्तानी, गली बॉय, सूर्यवंशी के साथ कई हिट फिल्में देने वाले रणवीर सिंह अपने करियर के टॉप पर है. फिल्मों के लिए हाई फाई फीस लेने वाले रणवीर कई बड़ी कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर भी है. रणवीर की नेटवर्थ की बात करें तो वो 245 करोड़ की चल अचल संपत्ति के मालिक है.
दीपिका पादुकोण के पास कितना पैसा है ?
पठान, जवान, कल्कि 2898 AD जैसी हिट फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये है. इनकी फीस की बात करें तो ये एक फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपये लेती हैं. इनकी सालाना आय की बात करें तो ये लगभग 40 करोड़ रुपये हैं.


