More
    HomeNationalRatan Tata कितनी संपत्ति छोड़ गए, कौन होगा उनका वारिस?

    Ratan Tata कितनी संपत्ति छोड़ गए, कौन होगा उनका वारिस?

    Published on

    spot_img

    भारत के प्रसिद्ध उद्योग‍पति और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

    रतन टाटा (Ratan Tata) को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कैंडी ब्रीच अस्पताल ने रतन टाटा को 9 अक्टूबर को आखिरी सांस लेने की घोषणा की। रतन टाटा के निधन के खबर से पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। देश के अरबपतियों में रतन टाटा का नाम शुमार नहीं था।

    रतन टाटा (Ratan Tata) सादा जीवन जीने और अपने परोपकारी कार्यों के लिए जाने जाते थे। रतन टाटा के पास तकरीबन 3800 करोड़ रुपए की नेटवर्थ है। उनकी संपत्ति 5.4 बिलियन डॉलर के करीब है। आपको बता दें कि रतन टाटा जीवन भर अविवाहित रहे। उनके निधन के बाद यह सवाल उठने लगा है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा?

    रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं। नवल टाटा ने पहली शादी सूनी कमिश्रिएट से की थी। पहली शादी से उनके दो बच्चे थे जिनका नाम रतन टाटा और जिमी टाटा है। रतन और जिमी टाटा ने शादी नहीं की थी। नवल टाटा ने दूसरी शादी स्विट्जरलैंड की बिजनेस वुमन सिमोन से साल 1955 में की थी। उनके दूसरी शादी से नोएल टाटा का जन्म हुआ था।

    कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?

    रतन टाटा (Ratan Tata) के उत्तराधिकारी में नोएल टाटा के तीनों बच्चों का नाम सबसे आगे चल रहा है। नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। उनके तीन बच्चे माया टाटा, नेविल टाटा और लीह टाटा है। यें तीनों फिलहाल टाटा संस के बोर्ड में अलग-अलग जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इन तीनों में से कोई भी रतन टाटा का उत्तराधिकारी हो सकता है।

    रतन टाटा के उत्तराधिकारी के रूप में माया टाटा सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। टाटा समूह से जुड़े लोगों का ऐसा मानना है कि रतन टाटा उन्हें टाटा समूह का नेतृत्व करने के लिए तैयार कर रहे थे। माया टाटा 34 साल की हैं। माया टाटा ने बेयर बिजनेस स्कूल और वारविक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। माया टाटा ने टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में कई महत्‍वपूर्ण पदों पर काम किया है। इस दौरान माया ने टाटा नियो एप को लॉन्‍च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...