रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानि RCB (Royal Challengers Bangalore) की टीम से ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का पत्ता कट सकता है। वैसे तो ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी के अहम खिलाड़ी है। एक ऑलराउंडर की भूमिका में ग्लेन मैक्सवेल नें कई बार मैच को संभाला है। लेकिन IPL 2024 में वो आरसीबी के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। पूरे सीजन उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।
ग्लेन मैक्सवेल ने 10 मैच खेले और 9 पारियों में 5.77 की औसत से मात्र 52 रन बनाए। बैटिंग के मोर्चे पर वो टीम को सपोर्ट नहीं कर पाए। यही हाल उनकी बॉलिंग का भी रहा। उन्होंने छह पारियों में 21.50 की औसत से छह विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 8.06 रहा। मैक्सवेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/23 रहा। उन्होंने कुल 16 ओवर फेंके और 129 रन दिए।
IPL 2024 के लिए आरसीबी ने मैक्सवेल को 11 करोड़ रूपये दिए थे। लेकिन उनके खेल ने सभी को निराश किया। ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे है कि IPL 2025 की नीलामी के दौरान RCB मैक्सवेल को ड्राप कर सकती है।
मैक्सवेल क्यों हो सकते हैं ड्रॉप
IPL 2024 के पूरे सीजन इस बात की उम्मीद की जा रही थी कि मैक्सवेल कुछ कमाल करके दिखाएंगे। लेकिन उन्होंने टीम और RCB फैन्स को निराश किया। पूरे सीजन उनका बल्ला खामोश रहा। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 52 रन बनाए जो उनके आईपीएल करियर का सबसे खराब प्रदर्शन है।
रिटेंशन स्पॉट की कमी
RCB के पास विराट कोहली, रजत पाटीदार, विल जैक्स और फाफ डु प्लेसिस जैसे कई अहम खिलाड़ी हैं जिन्हें रिटेन करना उसकी प्रथमिक्ता होगी। ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।
सोशल मीडिया संकेत
ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने इंस्टाग्राम पर RCB को अनफॉलो कर दिया है। जो इस बात का संकेत है कि वो टीम से अलग हो सकते है। ये इस बात का इशारा है कि 2025 में मैक्सवेल और RCB की राहें अलग हो सकती है।


