देश में खुदरा महंगाई (Retail inflation) दर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। महंगाई दर पिछले 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
मंगलवार (12 नवंबर) को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत की खुदरा मुद्रास्फीति (Retail inflation) अक्टूबर में बढ़कर 6.21% हो गई, जो पिछले महीने यानि नवंबर में 5.49% थी।
यही नहीं, देश में खाने पीने की चीजों की महंगाई यानि खाद्य महंगाई दर 10.87% तक पहुंच गई है।
महंगाई के ताजा आंकड़ों पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है- “महंगाई ने पिछले 14 महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. यह अब RBI के तय मानक के पार जा चुकी है. महंगाई दर 6.21% तक पहुंच गई. खाद्य महंगाई 10.87% पहुंच गई. ये ‘महंगाई मैन’ मोदी की मेहनत का नतीजा है. महंगाई मैन के अथक परिश्रम से ही ये मुमकिन हो सका है.”


