बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन (Singham again) के फाइनल सीन को दोबारा शूट कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) मेन रोल में हैं। फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी अहम किरदार में हैं। ऐसे में अजय, अक्षय और रणवीर- तीनों के फैन्स को इस एक्शन फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) विले पार्ले में गोल्डन टोबैको फैक्ट्री में Singham Again के लिए एक्सट्रा सीन की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करना है। ऐसे में तेजी के साथ फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम किया जा रहा है।
फिल्म की प्रोडक्शन टीम का कहना है कि ‘रोहित शेट्टी, सिंघम अगेन (Singham again) के आखिरी सीन को डिटेल के साथ शूट करना चाहते हैं। अगले कुछ दिनों में अजय देवगन के शूटिंग में शामिल होने की उम्मीद है।”
शूटिंग के पहले दिन विले पार्ले के सेट पर करीब 500 लोगों की भीड़ जमा हुई थी। बताया गया है कि इस सीन के लिए काफी बड़ी भीड़ की जरूरत थी। शूटिंग को 11 सितंबर तक पूरा किए जाने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि सिंघम अगेन, सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्मी है। इसमें करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ भी हैं.


