सेंसेक्स (Sensex) ने महज 8 दिनों के भीतर नया रिकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार को सेंसेक्स 84000 के पार हो गया। ऐसा पहली बार हुआ है।
भारतीय शेयर बाज़ार (Indian Stock Market) में हाल के दिनों में तेजी देखने को मिली है और यह हर हफ्ते नए कीर्तिमान बना रहा है।
शुक्रवार को सेंसेक्स 1000 अंकों की छलांग के साथ अपने ऑल टाइम हाई (84,240) पर पहुंच गया।
आपको बता दें कि सेंसेक्स (Sensex) 8 दिन पहले (12 सितंबर को) ही पहली बार 83000 के पार पहुंचा था।
निफ्टी (Nifty) में भी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली और यह अपने ऑल टाइम हाई (25,725) पर पहुँच गया।
निफ्टी में 300 अंकों की उछाल देखने की मिली जबकि बैंक निफ्टी में 500 अंकों की बढ़त दर्ज की गई।
शेयर बाज़ार में तेजी से निवेशक मालामाल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेयर बाजार में तेजी से एक घंटे के भीतर करीब 4 लाख करोड़ की कमाई हुई है।
बीएसई सेंसेक्स के टॉप 30 में से 28 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि दो – टीसीएस और एनटीपीसी के शेयरों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
निवेशकों को उम्मीद है कि सेंसेक्स जल्द ही 85000 को पार कर जाएगा।


