More
    HomeNationalSubodh Kant Sahay ने की चुनाव आयोग की तारीफ, कही ये बात

    Subodh Kant Sahay ने की चुनाव आयोग की तारीफ, कही ये बात

    Published on

    spot_img

    झारखंड में दूसरे चरण के तहत 38 सीटों पर मतदान समाप्त हो गया है। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahay) ने चुनाव आयोग द्वारा राज्य में मतदान के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की।

    सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahay) ने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदान को एक त्यौहार की शक्ल प्रदान की है। इससे लोगों में मतदान के प्रति आकर्षण बढ़ा है।

    उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती यही है कि यहां गरीब-अमीर हर किसी के मत का मूल्य समान है। झारखंड की संस्कृति, सभ्यता के लिए उनका एक वोट अहम है। लोकतंत्र में आपका मतदान बहुत अहम हो जाता है। आप मतदान करके गौरव की अनुभूति प्राप्त करेंगे।”

    सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahay) ने कहा, “पहले चरण के चुनाव में यह देखने को मिला था कि शहरी क्षेत्र के लोग मतदान के प्रति उदासीन नजर आए थे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया था। अब शहरी क्षेत्रों में क्यों मतदान फीसद कम रहा है। यह अपने आप में विवेचना का विषय है।”

    उन्होंने विपक्ष द्वारा किए जा रहे हमले पर कहा कि मैंने काफी लंबा वक्त राजनीति में दिया है। लेकिन, मौजूदा समय में जिस तरह से विपक्ष द्वारा हमले किए जा रहे हैं, वो हास्यास्पद ही प्रतीत हो रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

    सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahay) ने कहा- “मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि इतने बड़े-बड़े नेता झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए आए। लेकिन, किसी ने भी प्रदेश के हित के लिए कुछ नहीं कहा। आप लोग बेबुनियादी सवाल पर कितना कुछ कहेंगे। लेकिन, जिस तरह से चुनाव आयोग ने मौजूदा समय में काम किया है, वो निसंदेह सराहनीय है। मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि विद्वेष के आधार पर आप लोग लंबे समय तक राजनीति में नहीं रह सकते हैं।”

    (आईएएनएस)

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this