बॉलीवुड अभिनेत्री Swara Bhaskar ने अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर को ट्रोल किया गया था।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में Swara Bhaskar के पति फहाद अहमद को हार का सामना करना पड़ा है। फहाद अहमद खान की हार को लेकर अभिनेत्री का बयान सामने आया है। स्वरा भास्कर ने अपने पति के हार का जिम्मा ईवीएम पर फोड़ा है।
Swara Bhaskar ने EVM में गड़बड़ी का लगाया आरोप
Swara Bhaskar के पति फहाद अहमद मुंबई के अणुशक्ति नगर से चुनाव लड़े थे। फहद अहमद के चुनाव हारने के बाद स्वरा भास्कर ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी को लेकर भड़ास निकाली है।
Swara Bhaskar ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “अणुशक्ति नगर विधानसभा में एनसीपी-एसपी के फहद अहमद की लगातार बढ़त के बाद, राउंड 17, 18, 19 में अचानक 99 प्रतिशत बैटरी चार्जर वाली ईवीएम खुल जाती है। और बीजेपी के एनसीपी-अजित पवार का उम्मीदवार अचानक से बढ़त बना लेता है। पूरे दिन वोटिंग के बाद मशीनों की बैटरी 99 प्रतिशत चार्ज कैसे हो सकती है?”
अभिनेत्री ने आगे कहा, “99 प्रतिशत चार्ज बैटरियां बीजेपी और उसके सहयोगियों को वोट क्यों देती हैं?” इसके साथ ही स्वरा ने पोस्ट में चुनाव आयोग, सुप्रिया सुले, राहुल गांधी के साथ अन्य नेताओं को भी टैग किया था।
तीन हजार से अधिक वोटों से हारा चुनाव
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी। वहीं मतगणना 23 नवंबर को हुई थी। मुंबई के अणुशक्ति नगर सीट पर जीतने वाली सना मलिक को 49,341 वोट मिले। वहीं, फहाद अहमद को 45,963 वोट मिले और वह 3,378 मतों के हार गए।
मतगणना से पहले पति का बढ़ाया था हौसला
इससे पहले Swara Bhaskar ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर पति फहाद का हौसला बढ़ाती नजर आईं थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “पिछले महीने में बहुत कुछ हुआ! मैं अभी भी इस बात को समझ नहीं पा रही हूं कि मैंने भारतीय चुनावी लोकतंत्र के बारे में जमीनी स्तर पर क्या सीखा है? यहां मेरे जीवन के सबसे यादगार अनुभव की एक झलक है। आपके लिए और भी बहुत कुछ है फहाद अहमद। कल अच्छा हो!”
फहाद अहमद ने 16 फरवरी 2023 को Swara Bhaskar से शादी की थी। कपल के एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने राबिया रखा है। फहाद इसी साल अक्टूबर में समाजवादी पार्टी छोड़कर एनसीपी में शामिल हुए थे।


