More
    HomeNationalप्रदेशसैलरी घोटाला: Tejashwi Yadav ने JDU नेता को भेजा नोटिस

    सैलरी घोटाला: Tejashwi Yadav ने JDU नेता को भेजा नोटिस

    Published on

    spot_img

    सैलरी घोटाले को लेकर बिहार का सियासी पारा हाई हो गया है। JDU ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर आरोप लगाए तो जवाब में आरजेडी नेता ने नोटिस भेज दिया है।

    बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सैलरी घोटाले के आरोप मामले में JDU नेता नीरज कुमार को नोटिस भेजा है।

    तेजस्वी यादव ने शनिवार को पत्रकारों से कहा- “जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार को लीगल नोटिस भेजा गया है, अगर उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया तो कोर्ट लेकर जाएंगे।”

    आपको बता दें कि जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर सैलरी घोटाले का आरोप लगाया है। जेडीयू ने इस सिलसिले में राज्य चुनाव आयोग को करीब 700 पन्नों का दस्तावेज भी सौंपा है।

    JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए। नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने आमदनी घोटाला किया है।

    नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी सालाना आमदनी से अधिक लोगों को कर्ज दिया।

    लालू परिवार को लेकर अक्सर हमलावर रहने वाले नीरज कुमार का आरोप है कि तेजस्वी यादव का नया घोटाला उनके वेतन से जुड़ा है।

    नीरज कुमार ने कहा- “जब वह (तेजस्वी यादव) पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे थे तब उनकी आमदनी अधिक थी लेकिन जब वह खुद उप मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बने तो उनकी आमदनी घट गई।”

    JDU नेता ने कहा- “रोचक बात यह है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपनी सालाना आमदनी से ज्यादा लोगों को कर्ज देते हैं।”

    तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के हलफनामे का हवाला देते हुए JDU के मुख्य प्रवक्ता ने कहा, “तेजस्वी यादव की आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया है। वर्ष 2015 में शपथ पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि उनकी वार्षिक आय 5.8 लाख रुपए है जबकि 2015 में ही उन्होंने अलग-अलग लोगों को 1.13 करोड़ रुपए का ऋण दिया।”

    नीरज कुमार ने कहा- “नेता प्रतिपक्ष की पांच साल का कमाई जब 89 लाख 75 हजार रुपए ही थी तो फिर उन्होंने 4.10 करोड़ रुपए का कर्ज कहां से दे दिया? आय से अधिक 3.20 करोड़ 24 हजार रुपए का ऋण देने के लिए उन्हें कहां से पैसा आया?”

    JDU विधायक का कहना है कि जांच में अगर तेजस्वी यादव दोषी पाए जाते हैं तो उनकी सदस्यता चली जाएगी।

    Latest articles

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    More like this

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां LPG टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार

    ईरान ने भारत के लिए खास संदेश दिया है जब भारत का 7वां एलपीजी...

    US–Israel–Iran War Live: 2 हफ्ते का सीज़फायर, ‘गोल्डन एज’ की बात—इस्लामाबाद में वार्ता तय

    US–Israel–Iran War Updates: Donald Trump ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अमेरिका...

    US-Israel-Iran War पर बड़ी अपडेट: 5 घंटों में बदला घटनाक्रम, युद्धविराम की ओर कदम

    US-Israel-Iran War: अमेरिका और ईरान युद्ध को लेकर 4 जरूरी बयान आए. इसकी पूरी...