More
    HomeCrimeयूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को धमकी, अलर्ट पर यूपी और मुंबई...

    यूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को धमकी, अलर्ट पर यूपी और मुंबई पुलिस

    Published on

    spot_img

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नाम पर धमकी दी गई है। धमकी मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर पर दी गई है। धमकी वाला मैसेज शनिवार की शाम को आया था। मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ सांझा कर दी है। धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है कि अगर “योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 10 दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया, तो उन्हें बाबा सिद्दीकी की तरह मार डालेंगे।”

    आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम फातिमा खान बताया गया है। जिस नंबर से धमकी वाला मैसेज आया था वो फातिमा के नाम पर रजिस्टर्ड है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फातिमा उच्च शिक्षित हैं और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। मुंबई पुलिस आगे की जांच कर रही है।

    अलर्ट पर यूपी पुलिस

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नाम से धमकी आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे को बढ़ा दिया गया है। मुंबई पुलिस ने मामले से जुड़ी जानकारी यूपी पुलिस के साथ सांझा की है।

    पहले भी आ चुकी है सीएम योगी के लिए धमकी

    इस साल मार्च में लखनऊ के पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी आई थी। धमकी देने वाले ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को बम से उड़ा देगा। यह धमकी सीयूजी नंबर पर दी गई थी। इससे पहले, दिसंबर 2023 में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), श्रीराम मंदिर और यूपी एसटीएफ प्रमुख को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह धमकी डीजीपी मुख्यालय और एसटीएफ मुख्यालय के कंट्रोल रूम नंबर पर दी गई थी।

    12 अक्टूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी पर मुंबई के निर्मल नगर इलाके में हमला हुआ था। तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई थी। हमले के बाद बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली थी।

    Latest articles

    Karnataka SIR में 1.1 करोड़ से ज्यादा मतदाता रिकॉर्ड हटाए जाने का दावा, 62 लाख नाम ‘Permanently Shifted’ श्रेणी में; प्रक्रिया पर उठे गंभीर...

    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बड़ी...

    गुजरात के Morbi में कुएं का पानी लगातार हिलता दिखा, भूकंप नहीं बल्कि भूजल रिचार्ज है वजह: विशेषज्ञ

    गुजरात | मोरबी: गुजरात के मोरबी (Morbi) जिले के एक गांव में कुएं का...

    Greater Noida Authority की कथित लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

    ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) की कथित लापरवाही के कारण एक...

    Ghaziabad: सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों के बीच जमकर मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

    Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एक रिहायशी सोसायटी की लिफ्ट में दो लोगों...

    More like this