More
    HomeSportsमुश्ताक अली ट्रॉफी: Tilak Verma ने जड़ा लगातार तीसरा T20 शतक, बनाया...

    मुश्ताक अली ट्रॉफी: Tilak Verma ने जड़ा लगातार तीसरा T20 शतक, बनाया रिकॉर्ड

    Published on

    spot_img

    भारत के युवा बल्लेबाज Tilak Verma ने शनिवार को रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

    Tilak Verma ने लगातार तीन टी20 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। हैदराबाद के 22 वर्षीय कप्तान ने सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम सी में मेघालय के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मैच में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सिर्फ 67 गेंदों पर नाबाद 151 रन बनाए। तिलक वर्मा ने अपनी पारी में 14 चौके और 10 छक्के मारे। तिलक वर्मा ने हैदराबाद को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने श्रेयस अय्यर के 147 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

    10 दिन में तीसरा शतक

    तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और शतक बनाने के लिए उन्हें केवल 51 गेंदों का सामना करना पड़ा। Tilak Verma ने महज 10 दिनों में तीसरी बार शतक जड़ा है। Tilak Verma ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के टी20 दौरे पर दो मैचों में लगातार दो शतक जड़े थे। उन्होंने सेंचुरियन और जोहान्सबर्ग में शतक जड़े थे और भारत को 3-1 से सीरीज में जीत दिलाई थी।

    मुंबई इंडियंस ने किया रिटेन

    Tilak Verma ने संजू सैमसन के बाद लगातार टी 20 शतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए है। इस नवीनतम उपलब्धि के साथ, तिलक वर्मा ने 90 टी20 पारियों में 2,950 से अधिक रन बनाए है। उन्होंने चार शतक भी लगाए हैं। उनके प्रदर्शन की खासियत यह रही है कि वे पारी को संभालने के साथ-साथ अपनी इच्छा अनुसार तेजी से रन बनाते हैं। जिससे वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही सेटअप में अहम खिलाड़ी बन गए हैं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में तिलक के कारनामे किसी की नजर से नहीं छूटे हैं। तिलक वर्मा को IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन किया है।

    Latest articles

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...

    Kapil Sibal का बयान: “मुद्दा सत्ता में बने रहना नहीं, लोगों को वोट का अधिकार देना है”

    राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने SIR को लेकर कहा कि लोकतंत्र में...

    जंतर-मंतर प्रदर्शन से Kapil Sibal का संदेश: शांतिपूर्ण विरोध के जरिए आवाज उठाने की अपील

    नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल...

    SIR को लेकर निर्वाचन आयोग के बड़े फैसले, दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख बढ़ी

    नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को SIR (Special Intensive Revision)...

    More like this

    मुस्लिम देश Azerbaijan में हिजाब पर रोक! स्कूलों के गेट से लौटाई जा रहीं लड़कियां

    अजरबैजान (Azerbaijan) से आई यह खबर सिर्फ स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की नहीं, बल्कि...
    00:09:36