एंटरटेनमेंट में मूवी की बात हो और वेब सीरीज (Web Series) की बात ना हो तो खालीपन लगेगा। इसलिए आज हम वेब सीरीज की बात करेंगे। OTT पर वेब सीरीज देखने वालों के लिए कई तरह का कंटेंट मौजूद है। फैमिली, रोमांटिक, एक्शन, हॉरर, थ्रिलर, साइंस फ़िक्शन, और कॉमेड के कंटेंट की भरमार है। लेकिन यहां हम उन वेब सीरीज की बात करने जा रहे हैं जिनमें बोल्ड कंटेंट देखने को मिलेगा ही।
चलिए बात करते हैं OTT पर मौजूद टॉप-5 वेब सीरीज की जिनकी स्टोरी से ज्यादा उनमें दिखाए गए बोल्ड सीन की चर्चा होती है।
सेक्रेड गेम्स (Sacred Games): नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आई वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स एक एक्शन थ्रिलर है। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस सीरीज में गजब का रोल किया है। कहानी और एक्टिंग को छोड़ कर बात करें तो सेक्रेड गेस्म में बोल्ड सीन की भरमार है।
गंदी बात (Gandi Baat): ये सीरीज Alt Balaji प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की गई थी। गंदी बात सीरीज ने अपने रिलीज़ होने के साथ ही सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया था। इसके सभी सीजन में कई हॉट सीन हैं. गंदी बात का पहला सीजन 2018 में आया था.
बेकाबू (Bekaaboo): हॉट और बोल्ड सीन वाली वेब सीरीज में बेकाबू का नाम भी शामिल है। ये सीरीज जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है। सस्पेंस और थ्रिलर की कहानी वाली इस सीरीज के इंटीमेट सीन आप भूल नहीं पाएंगे।
वर्जिन भास्कर (Virgin Bhaskar): वर्जिन भास्कर OTT प्लेटफॉम जी5 पर देखी जा सकती है। ये सीरीज भास्कर त्रिपाठी के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक कामुक उपन्यासकार हैं लेकिन उनके जीवन की विडंबना ये है कि वो वर्जिन हैं। सीरीज की कहानी और हॉट सीन आपको बांध कर रखने का काम करते हैं।
लस्ट स्टोरीज (Lust Stories): नेटफ्लिक्स पर मौजूद लस्ट स्टोरीज को बोल्ड सीन वाली लिस्ट से बाहर नहीं रखा जा सकता है। कहानी की बात करें तो सीरीज तनावपूर्ण शादी, यौन हिचकिचाहट और मॉडर्न रिलेशनशिप के आस पास घूमती है। कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर ने सीरीज में कई बोल्ड सीन दिए हैं।


