More
    HomeCrimeDelhi में हुआ ट्रिपल मर्डर, मां-बाप और बेटी की चाकू से गोदकर...

    Delhi में हुआ ट्रिपल मर्डर, मां-बाप और बेटी की चाकू से गोदकर की हत्या

    Published on

    spot_img

    देश की राजधानी Delhi में लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्रिपल मर्डर को बताया दर्दनाक।

    Delhi के नेब सराय के देवाली में बुधवार को तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पति-पत्नी और बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के समय बेटा मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था।

    जब वह लौटकर आया तो उसके परिवार के सभी लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    शादी की सालगिरह वाले दिन हुई हत्या

    आपको बता दें कि जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने पति राजेश (55), पत्नी कोमल (47) और बेटी कविता (23) की हत्या कर दी थी। बेटा सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर गया था। जब वह वापस लौटा तो उसने मां-पिता और बहन के शव खून से लथपथ देखे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक राजेश आर्मी से रिटायर थे। 4 दिसंबर को ही उनकी शादी की सालगिरह थी। पुलिस के मुताबिक बेटा जब 7 बजे घर लौटकर आया तब तक हत्या हो चुकी थी। बेटा ने बताया कि तीनों की गर्दन पर चाकू से हमला किया गया था। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना के बाद से ही बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Delhi पुलिस कर रही है मामले की जांच

    Delhi पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल एकत्रित किए हैं। तीनों की हत्या किसने और क्यों की पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की मदद से घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक राजेश मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे। कई सालों से देवली गांव में रह रहे थे।

    अरविंद केजरीवाल ने हत्या को बताया दर्दनाक

    इस घटना पर Delhi के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नेब सराय के एक ही घर में तीन हत्याएं। ये बेहद दर्दनाक और डराने वाला है। हर रोज दिल्लीवासियों की सुबह ऐसी डरावनी खबरों के साथ हो रही है। अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

    घर के घर बर्बाद हो रहे हैं, मासूम जिंदगियां जा रही हैं। जिनकी जिम्मेदारी है वो लोग चुपचाप ये सब होते देख रहे हैं। क्या केंद्र सरकार ऐसे ही चुप्पी साध के दिल्ली की कानून व्यवस्था को दम तोड़ते हुए देखती रहेगी? क्या अब भी इनकी पार्टी यह कहेगी कि दिल्ली में क्राइम कोई मुद्दा नहीं है?

    Latest articles

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...

    भारत की प्रमुख समाचार एजेंसी UNI पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मीडिया जगत में हलचल

    नई दिल्ली: देश की जानी-मानी समाचार एजेंसी United News of India (UNI) पर दिल्ली...

    More like this

    नालंदा घटना पर भड़कीं Dr. Kanchana Yadav, कहा—“यह सिर्फ एक घटना नहीं, व्यवस्था की सड़ांध”

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता Dr. Kanchana Yadav ने बिहार के नालंदा...

    Akhilesh Yadav ने FCRA संशोधन बिल पर उठाए सवाल, भाजपा से PM CARES Fund – Electoral Bonds फंडिंग पर मांगा जवाब

    Akhilesh Yadav, सांसद एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख, ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

    दिल्ली का लगभग 55% Groundwater पीने लायक नहीं

    नई दिल्ली: दिल्ली के पानी पर बड़ा खुलासा, 55% भूजल (Groundwater) पीने लायक नहीं...