More
    HomeCrimeDelhi के मंगोलपुरी इलाके में 19 साल के लड़के की गोली मारकर...

    Delhi के मंगोलपुरी इलाके में 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या

    Published on

    spot_img

    Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में एक के बाद एक लगातार अपराध के मामले सामने आ रहे है।

    Delhi के मंगोलपुरी इलाके में एक 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। मृतक की पहचान पंकज के रूप में की गई है। मामूली बात पर हुए विवाद के बाद फायरिंग में पंकज की मौत हो गई है। फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

    हमलावरों ने चलाई 4 राउंड गोली

    मृतक के भतीजे ने मीडिया को बताया कि पंकज का मंगोलपुरी के ‘के ब्लॉक’ के तीन लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि वे क्यों लड़ रहे थे। लेकिन जब मैंने अपने चाचा को वहां देखा तो बीच-बचाव किया। हमलावरों के पास पिस्तौल थी। उन्होंने उन पर गोलियां चला दी और भाग गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों ने 4 राउंड गोली चलाई थी।

    आरोपियों को पकड़ने के लिए की गई टीम गठित- पुलिस

    Delhi पुलिस ने बताया कि उसने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार इस वारदात को जिन बदमाशों ने अंजाम दिया है, वो कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी पड़ोस के ही रहने वाला है। पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    Latest articles

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    Shivpuri Kidnapping: 22 साल की मां और मासूम बच्ची का अपहरण

    Shivpuri Kidnapping: Shivpuri से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 वर्षीय...

    ‘उल्टा लटका दूँगा’: टीएमसी सांसद Kalyan Banerjee का Amit Shah के खिलाफ विवादित बयान, गृहमंत्री को ‘गुंडा-जल्लाद’ कहा

    नई दिल्ली: एक बड़े राजनीतिक विवाद में, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी...

    More like this