More
    HomeCrimeDelhi: बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर चलाई 16 राउंड गोलियां,...

    Delhi: बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर चलाई 16 राउंड गोलियां, 1 घायल

    Published on

    spot_img

    देश की राजधानी दिल्ली में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। Delhi में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। एक के बाद एक अपराध के मामले सामने आ रहे हैं।

    Delhi के गोकुलपुरी इलाके में पेट्रोल पंप पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैला दी। दो बाइक पर चार बदमाश सवार होकर आए और फिर अंधाधुंध गोली चलाने लगे। हमले में एक गोली पेट्रोल पंप के कर्मचारी को जा लगी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Delhi पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    गोलीबारी में 1 कर्मचारी हुआ घायल

    Delhi पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की देर रात दो बाइक पर चार लोग सवार होकर आए और पेट्रोल पंप के कार्यालय की ओर गोलियां चला दीं। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावरों की तस्वीर कैद हो गई है।

    दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोकुलपुरी इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर सुपरवाइजर के तौर पर काम करने वाला अंशुल राठी के पेट में गोली लगने के कारण घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

    16 राउंड चली गोलियां

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दो बाइक पर सवार चार लोग पेट्रोल पंप पर आए और उनमें से एक ने कार्यालय के केबिन पर 16 गोलियां दाग दी। गोलीबारी को अंजाम देने के बाद एक बाइक सवार गोकुलपुरी की ओर और दूसरा बाइक सवार लोनी गोल चक्कर की ओर भाग गया।

    अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी की कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी थी। इसी कारण गोलीबारी की घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है।

    Latest articles

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली में नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू, पूरी व्यवस्था हुई डिजिटल

    Delhi Ration Card Online Apply: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में नए...

    Bakra Eid से पहले दिल्ली सरकार की सख्ती, अवैध कुर्बानी और पशु बाजारों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    Bakra Eid Guidelines: दिल्ली सरकार के मंत्री ने आगामी बकरीद त्योहार (Bakra Eid) को...

    Bandi Sanjay Kumar के बेटे पर POCSO मामला दर्ज, परिवार पर वसूली के आरोप भी

    Hyderabad में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री Bandi Sanjay Kumar के बेटे बंदी भागीरथ साई...

    Abhishek Banerjee ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया और हिंसा को लेकर उठाए गंभीर सवाल

    All India Trinamool Congress के वरिष्ठ नेता Abhishek Banerjee ने हाल ही में संपन्न...

    More like this